{"_id":"628555fbbff9a42a50484ea1","slug":"763-candidates-selected-for-pre-phd-course-work-agra-news-agr5339794159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी कोर्स वर्क के लिए 763 अभ्यर्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी कोर्स वर्क के लिए 763 अभ्यर्थियों का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराने के बाद प्री पीएचडी कोर्स वर्क के लिए 763 अभ्यर्थियों का चयन किया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी गई है। सर्वाधिक 69 अभ्यर्थी हिंदी विषय के कोर्स वर्क के लिए चयनित हुए हैं।
डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह के मुताबिक प्री पीएचडी कोर्स वर्क के लिए चयनित सभी अभ्यर्थियों को 20 से 31 मई के बीच कोर्स वर्क की फीस जमा करनी है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फीस 25000 रुपये और अनुसूचित जाति जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 12500 रुपये है। अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। फीस जमा करने के बाद उसकी रसीद डीन रिसर्च के ईमेल आईडी dbraudeanresearchvs@gmail.com पर अनिवार्य रूप से पांच जून 2022 तक भेजनी होगी।
डीन रिसर्च के मुताबिक जिन विषयों में सीटों से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की थी या फिर छूट श्रेणी में अधिक अभ्यर्थी शामिल थे, उनमें मेरिट के हिसाब से कोर्स वर्क के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, कट ऑफ भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। असिस्टेंट डीन प्रो. बीपी सिंह के मुताबिक 31 मई तक कोर्स वर्क की फीस जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा और प्रवेश के लिए उनका किसी भी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक प्रभारी कुलपति ने निर्देश दिया है कि यदि किसी विषय में सीटें खाली रह जाती हैं तो पांच जून के बाद दूसरी और अंतिम काउंसिलिंग करा कर यह सीटें भरी जाएंगी ।
अकाउंट एंड लॉ में 26, एप्लाइड बिजनेस इकनॉमिक्स में 11, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में 13, होम साइंस में 03, म्यूजिक में 08, ड्राइंग एंड पेंटिंग में 16, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट में 06, मैनेजमेंट में 07, इंग्लिश में 11, कंप्यूटर साइंस में 07, हिस्ट्री में 32, लॉ में 34, एजुकेशन में 74, जियोग्राफी में 24, फिजिक्स में 28, पॉलिटिकल साइंस में 59, मिलिट्री साइंस में 01, फिलॉस्फी में 02, जूलॉजी में 54, फिजिकल एजुकेशन में 17, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में 04, लिंग्विस्टिक्स में 07, स्टैटिस्टिक्स में 15, मैथमेटिक्स में 13, एग्रीकल्चर केमिस्ट्री एंड स्वाइल साइंस में 10, एग्रीकल्चर एग्रोनॉमी में 11, एग्रीकल्चर एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरिंग में 09, एग्रीकल्चर अंटोमोलॉजी में 03, सोशल वर्क में 03, बॉटनी में 24, केमिस्ट्री में 25, इकनॉमिक्स में 39, संस्कृत में 31, साइकोलॉजी में 14, सोशियोलॉजी में 53 और हिंदी में 69 अभ्यर्थी कोसवर्क के लिए चयनित हुए हैं।