फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   7.50 lakh answer sheets will be required for the basic school exams.

Agra News: बेसिक स्कूलों की परीक्षा में 7.50 लाख से आएंगी उत्तर पुस्तिकाएं

Tue, 25 Nov 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
7.50 lakh answer sheets will be required for the basic school exams.
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा परिषद की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं के लिए सारी तैयारियां 27 नवंबर तक पूरी करने के निर्देश प्रभारी बीएसए उदय नरायण कटियार ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओ को परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्थाएं प्रधानाध्यापक करेंगे। इसके लिए 7.50 लाख की धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेजी जा रही है।प्रभारी बीएसए ने बताया कि 28 नवंबर से बेसिक स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। ये परीक्षाएं 3 दिसंबर तक संचालित होंगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के साथ ही परीक्षा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। प्राचार्य डायट की निगरानी में प्रश्नपत्र तैयार कराए गए हैं। ये प्रश्नपत्र 27 नवंबर तक प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण पुष्पेंद्र सिंह ने अवगत कराया कि परीक्षा में 1.22 लाख छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इनके लिए सभी विषय की उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों की होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक परीक्षा होगी। कक्षा एक के सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो में हिंदी, अंग्रेजी और गणित की लिखित परीक्षा होगी शेष विषय की परीक्षाएं मौखिक होंगी। कक्षा तीन से कक्षा आठ तक लिखित परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed