फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   75 Year Old Man Goes For Court Marriage 22 Year Old Girl Run Away With Bike Rider

75 की उम्र में 22 की युवती से कोर्ट मैरिज का 'टूटा ख्वाब', बस स्टैंड पर हुआ कुछ ऐसा कि रह गए हैरान

Tue, 22 Dec 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 22 Dec 2020 12:05 AM IST
सार

  • एटा में शादी को रजिस्टर्ड कराना था
  • बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहे थे 
  • बाइक सवार युवक के साथ गई युवती

विज्ञापन
75 Year Old Man Goes For Court Marriage 22 Year Old Girl Run Away With Bike Rider
demo pic

विस्तार

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला सुमिरत निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की शादी फर्रुखाबाद के कायमगंज की 22 वर्षीय युवती से तय हुई थी। सोमवार को दोनों कोर्ट मैरिज करने के लिए जा रहे थे। जैथरा पर बस का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आया युवक युवती को साथ लेकर फरार हो गया। काफी देर तक बुजुर्ग युवती की तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  प्रीति हत्याकांड: सनसनीखेज हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को चौंकाया, सीने में फंसी मिली दूसरी गोली
विज्ञापन


गांव सुमिरत निवासी बुजुर्ग ने जानकारी दी कि उनकी शादी कायमगंज की एक 22 वर्षीय युवती से तय हुई थी। युवती से शादी करने के लिए वह सोमवार सुबह दस बजे घर से निकले थे। एटा में शादी को रजिस्टर्ड कराना था। बुजुर्ग और युवती कस्बा के बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मैनपुरी: रजिस्ट्रार कानूनगो की धमकी से दहशत में आए युवक ने की आत्महत्या, आक्रोशित परिवार ने लगाया जाम

बुजुर्ग ने बताया कि तभी एक बाइक सवार हेलमेट पहनकर आया और युवती को लेकर फरार हो गया। बुजुर्ग पड़ोस के दुकानदारों से बाइक सवार के बारे में घंटों पता लगाते रहे लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। बुजुर्ग की पत्नी का करीब दस वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उसका एक बेटा और बहू है। बताया कि पुत्रवधू के कोई संतान नहीं है, इसके चलते वह वंश वृद्धि के लिए शादी करना चाहते थे। जैथरा थाने के एसएसआई चरन सिंह ने बताया कि थाना पर इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: आगरा: शौच के लिए घर से गई युवती की गला रेत कर हत्या से सनसनी, खेत में मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed