फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   डाकघर की चार सौ महिला एजेंट बेरोजगारी के कगार पर

डाकघर की चार सौ महिला एजेंट बेरोजगारी के कगार पर

Sun, 05 May 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
डाकघर की चार सौ महिला एजेंट बेरोजगारी के कगार पर
demo pic
मथुरा। डाकघर में बचत एजेंट के रूप में काम कर रहीं करीब 400 महिला एजेंट बेरोजगारी के कगार पर पहुंच गई हैं। केंद्र सरकार की लापरवाही के चलते उन्हें बचत एजेंट को दिए जाने वाला एसलास कार्ड नहीं मिला है। जिसके चलते वह बचत एजेंट के रूप में कार्य नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने बैठक कर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन

जनपद में डाकघरों से जुड़ी करीब 400 महिलाएं बचत एजेंट के रूप मेें काम करती हैं। उन्हें संबंधित बचत करने वाले ग्राहक को सरकार द्वारा दिया जाने वाला एसलास कार्ड देना पड़ता है। यह कार्ड सरकार द्वारा महिला बचत अभिकर्ताओं को दिया जाता है। केंद्र ने वर्ष 2018-19 के लिए तीन करोड़ रुपये तो जारी कर दिए लेकिन इस पैसे से नासिक से छपने वाले कार्ड नहीं छपवाए गए।
विज्ञापन
जिसके चलते महिला अभिकर्ताओं को एसलास-5 कार्ड नहीं मिल सका। रविवार को राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के तहत इनके द्वारा राम मंदिर धर्मशाला धौली प्याऊ पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष गोविंद माधव अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष कल्पना शर्मा सुभाष चौरसिया, अविनाश बंसल के अलावा चंद्रकला शर्मा, संगीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, निर्मल शर्मा, रेनू, सुषमा जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed