फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बधाई हो, आप प्रदेश के ग्यारहवें स्वच्छ शहर में रह रहे हैं

बधाई हो, आप प्रदेश के ग्यारहवें स्वच्छ शहर में रह रहे हैं

Wed, 06 Mar 2019 10:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
बधाई हो, आप प्रदेश के ग्यारहवें स्वच्छ शहर में रह रहे  हैं
मथुरा। वाकई खुशी की बात है। हमारा महानगर स्वच्छता के मामले में प्रदेश में ग्यारहवें नंबर पर आया है। अगर देश भर के स्वच्छ शहरों की बात करें तो मथुरा-वृंदावन नगर निगम को 133 वां स्थान मिला है। पिछले साल 422 वां स्थान था। स्वच्छता सर्वेक्षण का परिणाम बुधवार को दिल्ली में घोषित किया गया। अब माना जा रहा है कि साफ-सफाई के लिए नगर निगम का बजट बढ़ जाएगा। शहर को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण में देश भर के करीब 4237 शहरों ने हिस्सा लिया था, जबकि उत्तर प्रदेश के 665 शहर शामिल हुए। इस सर्वेक्षण में स्थान बनाना इतना आसान भी नहीं था। स्वच्छ शहरों के चयन के लिए केंद्र सरकार ने एक टीम बनाई थी जो मौके पर जाकर निरीक्षण कर रही है। स्वच्छता के लिए क्या क्या संशोधन अपनाए जा रहे हैं इसका भी भौतिक सत्यापन हुआ। लोगों से भी बात की गई थी। हर चीज के अलग अलग नंबर थे।
विज्ञापन


इन सभी नंबरों को जोड़कर ही स्वच्छता सर्वे का परिणाम जारी किया गया है। इसमें मथुरा को प्रदेश में 11 वां स्थान मिला है। अगर प्रदेश के 16 नगर निगमों की बात की जाए तो मथुरा आठवें स्थान पर है। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन मेें आयोजित कार्यक्रम में महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु तथा संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने फास्ट मूविंग सिटी का अवार्ड प्राप्त किया। यह अवार्ड निगम को स्वच्छता संबंधी सभी उपाय अपनाने के लिए दिया गया है। निगम द्वारा डस्टबिन से लेकर डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़े का निस्तारण तथा अन्य सफाई संबंधी मानकों को अपनाने पर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम को मिली डबल स्टार रेटिंग

सीधे निरीक्षण में नगर निगम को स्टार रेटिंग में डबल स्टार प्रदान किए गए हैं। नगर को ओडीएफ में भी डबल प्लस में शामिल किया गया है।

निगम ने नगर वासियों को दिया धन्यवाद

महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने स्वच्छता संबंधी कार्य में सभी के सहयोग पर शुभकामनाएं दी हैं। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने कहा कि शहर को इस श्रेणी तक पहुंचाने में सभी नगर वासियों का सहयोग रहा है। आगे भी वह इसी प्रकार सहयोग करते रहें ऐसी उम्मीद है।

ऐसे मिले निगम को 2650 अंक

पार्ट-1 सर्विस लेबिल प्रोग्रेस स्कोर 1250-120
पार्ट-2 सर्टिफिकेशन स्कोर 1250-600
पार्ट-3 डायरेक्ट ऑब्जरवेशन 1250-1042
पार्ट-4 सिटीजन फीडबैक 1250-889
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed