{"_id":"5c1bc3e1bdec2256b86d6854","slug":"71545323489-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी से नहीं रुक रहा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली नदी से नहीं रुक रहा अवैध खनन
विज्ञापन
अवैध खनन
- फोटो : डेमाे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बिछवां। विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र में काली नदी पर अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है, रोजाना खनन माफिया लाखों के राजस्व का चूना लगा रहे हैं। बालू का खनन करने के बाद ट्रैक्टरों में लाद कर बिक्री की जा रही है। मगर थाना पुलिस सब कुछ जानते बूझते हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई है।
बता दें कि विकास खंड सुल्तानगंज से गुजरने वाली काली नदी से रोजाना बालू का खनन किया जा रहा है। दिन-रात खनन माफिया नदी से बालू का खनन बेखौफ जारी रखे हुए हैं। इन्हें न तो प्रशासन का खौफ है न ही स्थानीय पुलिस से कोई खतरा, कई बार शिकायतें भी की गईं, मगर अभी तक कार्रवाई न होने से खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं।
खनन विभाग की माने तो बेवर से लेकर कुरावली तक चार घाट सकत बेवर, अलूपूरा, देवी नगर भनऊ के ठेके सरकारी उठाए जाते हैं। मगर विभाग के दावों के इतर ठेकों की आड़ में खनन माफिया काली नदी के दोनों किनारों से अवैध बालू खनन कर रहे हैं। रात को शुरू हुआ खनन सुबह तक चलता है। क्षेत्र में अवैध खनन माफिया सक्रिय हैं मगर पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, यही वजह है प्रतिदिन लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है।