{"_id":"5bf2cf5cbdec22174b2c3ce4","slug":"71542639452-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक कार्यक्रम के साथ श्रीहित वृंदावन महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक कार्यक्रम के साथ श्रीहित वृंदावन महोत्सव शुरू
Updated Mon, 19 Nov 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। श्री हित हरिवंश प्रचार मंडल द्वारा सोमवार से तीन दिवसीय श्रीहित वृंदावन महोत्सव शुरू हो गया। महोत्सव का शुभारंभ राधावल्लभ मंदिर के सेवायत टीकैत अधिकारी राधेश लाल गोस्वामी ने दीप जलाकर किया।
महोत्सव के अंतर्गत ठाकुर राधावल्लभ के पुराने मंदिर (श्री हित मंदिर) में सुबह आठ बजे श्री हित चतुरासीजी पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद राधावल्लभ मंदिर में कथक कलाकार रागिनी मिश्रा ने साथी कलाकारों के साथ वनचंद्र डोल पर कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं सायंकालीन बेला में आयोजित भजन संध्या में राधावल्लभ घेरा में सुशांत और राहुल द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए।
मंदिर के सेवायत गोस्वामी आनंदलाल ने कहा कि वृंदावन महोत्सव के माध्यम से देश और विश्व में आध्यात्म और सनातन धर्म की धारा प्रवाहित करना है। संयोजक मोहित मराल गोस्वामी, विशाल लाल गोस्वामी, गोविंद लाल गोस्वामी, गौरव लाल गोस्वामी, सुकृत लाल गोस्वामी, शोभित लाल गोस्वामी उपस्थित थे।