{"_id":"5b78606442c79246547c40f9","slug":"71534615652-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अति पिछड़ा वर्ग की आवाज दबने नहीं दूंगा: पूनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अति पिछड़ा वर्ग की आवाज दबने नहीं दूंगा: पूनिया
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। राज्यसभा सांसद, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व एससी-एससी आयोग के पूर्व अध्यक्ष पीएल पूनिया ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग को उनका अधिकार दिलाने में कांग्रेस पार्टी पूरा समर्थन कर रही है। उनकी आवाज को किसी हाल में दबने नहीं दूंगा।
सांसद पूनिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन द्वारा पालीवाल हॉल में आयोजित अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़ों को अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रयासरत हैं। अति पिछड़ों के अधिकार पर कुठाराघात होता है, तो उनका पूरा समर्थन किया जाएगा। पिछड़ों को आरक्षण दिलाने में मंडल कमीशन मील का पत्थर साबित हुआ। अब पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग को अलग-अलग आरक्षण देने की बात कही जा रही है।
विशिष्ट अतिथि सांसद व कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू ने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी है। बोले, मैं यहां कोई प्रलोभन देने नहीं आया हूं। ओबीसी प्रकोष्ठ का पहला कार्य होगा कि सबसे छोटी जाति के लोगों का सम्मान दिलाना। महाराष्ट्र के पूर्व सांसद व विधान परिषद सदस्य हरीभाऊ राठौर ने कहा कि हम बात करते हैं अति पिछड़ों की, परंतु सरकार के सामने अपनी बात नहीं रख पाते। हमारी मांग है कि महाराष्ट्र की तरह उप्र में भी अलग से आरक्षण लागू किया जाए। जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा, लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
सर्व पिछड़ा महासभा के प्रदेश संरक्षक त्रिलोकचंद्र श्रीवास ने कहा कि हम अति पिछड़ों की लड़ाई लड़ रहे हैं। अतिपिछड़ों को उनका अधिकार हर हाल में मिलना चाहिए। कंडेरे करण समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेश नागर ने कहा कि हमारा समाज करोड़ों की संख्या में है, परंतु बिखरा हुआ है। आज तक एक भी सांसद व विधायक नहीं हुआ। आदर्श जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश कुमार झा ने कहा कि जो पीड़ा 72 साल में दूर नहीं हुई, आज हम उस विषय पर सोच रहे हैं। आरक्षण की बात तो सभी करते हैं, परंतु कभी पूरा आरक्षण नहीं मिला। अति पिछड़ों को 42 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक राजनाथ नंद थे।