{"_id":"5b521a534f1c1b46748b60d0","slug":"71532107347-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से आरएसएस पदाधिकारी सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से आरएसएस पदाधिकारी सहित दो की मौत
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से आरएसएस पदाधिकारी सहित दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अलीगंज। करंट लगने से आरएसएस पदाधिकारी सहित दो की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पदाधिकारी की मौत की जानकारी पर विधायक सहित अन्य राजनेता पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए थे।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगर निवासी आरएसएस पदाधिकारी अजय कुमार वार्ष्णेय (45) पुत्र चंद्रपाल वार्ष्णेय शुक्रवार सुबह घर पर लगे चैनल को खोल रहा था। तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। चीखपुकार पर आनन-फानन में परिजनों ने उसे करंट से बचाते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल पहुंचे अजय कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाली नगर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना की जानकारी पर आरएसएस पदाधिकारियों के साथ सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य आदि पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।
इधर, फर्रुखाबाद थाना कंपिल के खिरिया अटैना घाट निवासी गोरेलाल (25) पुत्र पन्नालाल अपने बहनोई सोनू गुप्ता के घर मोहल्ला छेदालाल गौड़ अलीगंज में रहता था। शुक्रवार सुबह पानी भरने के लिए मोटर चलाते समय वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।