{"_id":"5b08257e4f1c1b956e8b48c9","slug":"71527260542-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम बस्ती में भारी गंदगी, रोजेदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम बस्ती में भारी गंदगी, रोजेदार परेशान
Updated Fri, 25 May 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
सीवर के पानी से होकर जाते रोजेदार।
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन में सफाई व्यवस्था का हाल बदतर हो गया है। मथुरा वृंदावन नगर निगम की लापरवाही के चलते रमजान में मुस्लिम बस्तियों में सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। रोजेदारों को गंदे पानी से होकर जुमे की नमाज अता करने जाना पड़ रहा।
वृंदावन की सफाई व्यवस्था बदतर हो रही है। नगर निगम के दावों के उलट वृंदावन में नाले उफन रहे हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालु पर्यटकों का निकलना दूभर हो गया है।
शुक्रवार को वृंदावन के मुस्लिम बस्ती मथुरा दरवाजा, सीएफसी क्षेत्र में नालों और सीवर का पानी गलियों और सड़कों पर बहता रहा और रोजेदार इसी गंदे पानी से होकर नमाज अता करने के लिए जाते दिखे। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष आजाद कुरैशी, उस्मान कुरैशी, मुस्तफा आलम, हाजी लियाकत, सुलेमान, निसार सिद्दीकी ने नगर निगम से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।