{"_id":"5b0577344f1c1be7408b75db","slug":"71527084852-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर बस सर्विस लेन पर लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर बस सर्विस लेन पर लटकी
Updated Wed, 23 May 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया/मांट (मथुरा)। एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट (माइल स्टोन 108) पर बुधवार सुबह ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित वोल्वो बस डिवाइडर से टकराकर सर्विस लाइन पर लटक गई। लखनऊ से दिल्ली जा रही बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चालक-परिचालक समेत छह सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
लखनऊ से 40 सवारियां लेकर वोल्वो बस दिल्ली के लिए चली थी। एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट केे पास हादसा होने पर जान सांसत में देख सवारियों में चीख-पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि बस चालक बिहार के रहीमपुर निवासी मौहम्मद लालबाबू, परिचालक बिहार निवासी विनोद, सवारी हरियाणा निवासी मनजीत सिंह और जीत सिंह पुत्र ईश्वर सिंह, दिल्ली निवासी दीपक पुत्र खुशीराम, लखनऊ निवासी संजीव मेहरा पुत्र एनएस मेहरा घायल हुए हैं। इलाज कराने के बाद यह भी अपने घर चले गए।
बस सवार लोगों का सामान भी गायब
एक्सप्रेसवे पर घायल सवारियों का सामान गायब हो गया है। एसपी देहात आदित्य शुक्ला से इन सवारियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। मंजीत पुत्र ईश्वर सिंह का मोबाइल, दीपक पुत्र खुशीराम का लैपटॉप, संजीव पुत्र एनएस मेहरा का आईफोन, हरीश पुत्र सुभाष का बैग गायब होने की शिकायत की गई है।