फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   भूूमि विवाद को लेकर मिलावली गांव में फायरिंग

भूूमि विवाद को लेकर मिलावली गांव में फायरिंग

Tue, 10 Apr 2018 11:34 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
भूूमि विवाद को लेकर मिलावली गांव में  फायरिंग
फिरोजाबाद/जसराना। थाना क्षेत्र के गांव खड़ीत मिलावली में बीती रात भूमि विवाद को लेकर हुई फायरिंग से ग्रामीणों ने खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस के जाते ही दोबारा फायरिंग हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव खड़ीत मिलावली हरिकेश का गांव निवासी मनोज कुमार से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। आए दिन दोनों पक्षों में विवाद होता रहता है। सोमवार की देर शाम सुरेश अपने परिवार के हरकेश, विमल एवं रिंकू के साथ गेहूं की थ्रेसिंग कर रहा था। तभी विरोधी पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और थ्रेसिंग कर रहे लोगों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही खलबली मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख हंगामा कर रहे लोग भाग गए। पीड़ित पक्ष से थाना आने की कहकर पुलिस लौट आई। पुलिस के लौटते ही दोबारा फायरिंग शुरू हो गई। थाने पहुंचे सुरेश ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ऊदल सिंह ने मामूली विवाद बता कर फायरिंग होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed