{"_id":"5a773ebe4f1c1bcb268b82b2","slug":"71517764286-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षाएं कल से, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षाएं कल से, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। कड़ी निगरानी के निर्देश भी जारी किए गए हैं। वहीं, लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। उधर, छात्राओं की विशेष तलाशी की जिम्मेदारी महिला कांस्टेबलों को सौंपी गई है।
जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को सक्रिय भूमिका के साथ शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन, सुचितापूर्वक कराया जाए। किसी भी प्रकार की शिकायत, अनियमितता मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्यों एवं कक्ष निरीक्षकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उधर, डीआईओएस ने रविवार की शाम अपने कार्यालय में सभी खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर मांग के अनुसार शिक्षकों को रिलीव करने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही पर चेतावनी भी दी। बेसिक शिक्षा से लगभग दो हजार शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षकों के रूप में परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई है।
छात्रों की मुख्य गेट पर चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं छात्राओं की चेकिंग के लिए मुख्य गेट के पास कालेज की बाउंड्रीवाल के अंदर एक बूथ बनाया जाएगा। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि गेट के अंदर बने बूथ में बालिकाओं की महिला शिक्षिका तथा पुलिस कांस्टेबल या होमगार्ड की उपस्थिति में चेकिंग की जाए।
विज्ञापन
अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के खानपान पर भी ध्यान दें। सुबह सात बजे से परीक्षा है। बच्चों को खाली पेट परीक्षा में न भेजें। हल्का नाश्ता कराकर ही परीक्षा के लिए भेजें।
डीएम ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, प्रधानाचार्यों के अलावा कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति, प्रबंध कमेटी का सदस्य परीक्षा केंद्र पर नहीं रहेगा। जिन मैनेजरों के आवास विद्यालयों में बने हुए हैं, वे परीक्षा अविधि के दौरान आवास छोड़ दें। सभी एसडीएम सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान लाउडस्पीकर की अनुमति न दी जाए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मियों को लगाया जाए। सुनिश्चित हो कि परीक्षार्थियों की संख्या के अनुपात में फोर्स तैनात रहे।
पुलिस अधिकारियों पर होगी बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने कहा कि पुलिस के लोग केंद्रों पर भ्रमण कर देख लें कि छात्राओं की तलाशी के लिए महिला चेंबर बने हैं या नहीं। छात्राओं की तलाशी महिला पुलिसकर्मी द्वारा ही की जाएगी। केंद्र की 100 मीटर की परिधि में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति नहीं आना चाहिए। मौके पर सशस्त्र फोर्स मौजूद रहे। मजिस्ट्रेट के बुलाने पर ही केंद्र के अंदर जाएं।
परीक्षा का समय
सुबह की पाली
7 बजे छात्र-छात्राएं तलाशी के बाद मुख्य गेट के अंदर होंगे
7:30 बजे प्रशभनपत्र वितरित किया जाएगा
पहले 15 मिनट तक छात्र प्रशभनपत्र को सावधानी पूर्वक पढ़ें
8 बजे के बाद किसी भी कीमत पर परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा
10:45 बजे उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी।
शाम की पाली
01:30 बजे छात्र-छात्राएं तलाशी के बाद मुख्य गेट के अंदर होंगे
02:00 बजे प्रशभनपत्र वितरित किया जाएगा

2:30 बजे के बाद किसी भी कीमत पर परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा
05:15 बजे बजे उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी।