{"_id":"5a68c2da4f1c1b87268b6416","slug":"71516815066-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा महोत्सव में गूंजे देशभक्ति के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा महोत्सव में गूंजे देशभक्ति के तराने
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्र आराधना को उमड़ा हुजूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सैनिक पड़ाव में चल रहे एटा महोत्सव के मंच पर मंगलवार रात को राष्ट्र आराधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाहर से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों और देशभक्ति के तरानों ने सभी का मन मोहा।
शुभारंभ सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंकज गुप्ता ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ और वीरेंद्र वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलन किया। राजस्थान से आए कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। पांडाल में वंदेमातरम के नारे गूंजने लगे। साथ ही कलाकारों ने ब्रज के लोकगीतों की प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम संयोजक युवराज सिंह रघुवंशी और प्रशांत गुप्ता चिन्टू ने आभार जताया।
रोहिणी कार्यक्रम में दिखी ब्रज की संस्कृति
एटा महोत्सव के पांडाल में बुधवार को दोपहर को रोहिणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंजाब के कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। शुभारंभ रविशंकर वार्ष्णेय, सीमा वार्ष्णेय, विधायक सदर की पत्नी प्रेमलता वर्मा, पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने किया। पंजाब से आई सुरजीत एंड पार्टी के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में चार राज्योें की नृत्य कला के साथ ब्रज की होली का प्रदर्शन किया गया। संयोजिका विजय लक्ष्मी शर्मा, सह संयोजक बिट्टू शर्मा, पूनम दीक्षित, आशा गुप्ता, इंदु अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, गीता वार्ष्णेय, मीरा वार्ष्णेय रहीं। .
विज्ञापन
साहित्य से भरपूर होगा कवि सम्मेलन
एटा महोत्सव में चार फरवरी को होने वाले कवि सम्मेलन को लेकर बुधवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। संयोजक उदयवीर सिंह वर्मा ने कहा कि इस बार कवि सम्मेलन साहित्य से भरपूर होगा। कार्यक्रम को लेकर नामचीन कवियों से संपर्क किया जा रहा है। बिजेंद्र वर्मा, राकेश कंज, प्रभात चौहान, जितेंद्र सिंह राजपूत, अमित सक्सेना, राधेश्याम वर्मा, यतेंद्र सिंह यादव, राम निवास मौजूद रहे।