{"_id":"5a524f834f1c1bfc0f8b818c","slug":"71515343747-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरएम पर दर्ज दुष्कर्म के मामले की फिर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरएम पर दर्ज दुष्कर्म के मामले की फिर होगी जांच
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रभारी एआरएम शिव बालकराम के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में पुलिस फिर से विवेचना करेगी। पीड़ित महिला की शिकायत पर एएसपी ने एफआर लग चुके मामले की फिर से जांच के आदेश दिए हैं। वहीं मामले में एफआर लगाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी जांच कराई जाएगी।
तीन माह पहले एक युवती ने एआरएम के खिलाफ दुराचार करने की कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने एआरएम को निर्दोष बताते हुए एफआर लगा दी। दुष्कर्म के मामले में एफआर लगने के बाद पीड़िता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। इस पर अधिकारियों ने मामले की पुन: विवेचना कराने का आश्वासन दिया है।
एएसपी संजय कुमार ने एफआर लगाने के मामले में की फाइल खोलने और फिर जांच करने का पीड़िता का आश्वासन दिया है। साथ ही पीड़िता के बयान फिर से दर्ज होना भी कहा है। ऐसे में एआरएम की मुशिकलें बढ़ती नजर आ रही है। बता दें कि 27 दिसंबर को एआरएम ने भी एसएसपी को महिला पर ब्लैकमेलिंग और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी थी।