{"_id":"5a3018404f1c1b3c3d8bd309","slug":"71513101376-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सबसे कम उम्र की मेयर नूतन राठौर ने संभाली नगर निगम की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सबसे कम उम्र की मेयर नूतन राठौर ने संभाली नगर निगम की सरकार
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
श्ापथ्ा ग्रहण्ा के बाद नूत राठाौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। प्रदेश की सबसे कम उम्र की मेयर नूतन राठौर ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने उन्हें शपथ दिलाई। महापौर नूतन राठौर ने 69 पार्षदों को शपथ दिलाई। महापौर ने संबोधन के दौरान सबसे पहले पंडाल में मौजूद शहरवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मंच पर मौजूद मंत्री, विधायक, डीएम और एसएसपी ने भी स्वच्छता की शपथ ली। शपथ के दौरान समर्थक भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे लगाए।
गांधी पार्क मैदान में भगवा रंग से सजे भव्य पांडाल में मेयर नूतन राठौर के पहुंचने पर सभागार नारों से गूंजने लगा। भाजपा नेताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने फिरोजाबाद नगर निगम की प्रथम महापौर नूतन राठौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के साथ ही नगर उपायुक्त प्रमोद कुमार ने मेयर को गाउन पहनाया और कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने गदा भेंट किया। डीएम नेहा शर्मा ने बुके भेंटकर स्वागत किया।
इसके बाद मेयर ने पार्षदों को शपथ दिलाई। कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने नगर निगम की टीम को बधाई देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि मेयर, सभी पार्षद मिलकर शहर की हर समस्या का समाधान कराएंगे। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि फिरोजाबाद के इतिहास में आज एक सुनहरा पन्ना जुड़ गया है। निगम की पहली मेयर हम सभी की बेटी नूतन बनीं है। जेड़ाझाल परियोजना को 50 करोड़ धनराशि शीघ्र ही शासन से जारी होगी। सीवर का काम नूतन राठौर के नेतृत्व में शीघ्र ही पूरा होगा। हाउस टैक्स एवं वाटर टैक्स की विसंगतियों को यह टीम दूर करेगी।
विज्ञापन
शिकोहाबाद के विधायक डा. मुकेश वर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य नानकचंद्र अग्रवाल, पूर्व सांसद सुरेशानंद, जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, एसएसपी डा. मनोज कुमार, सीएमओ डा. एसके दीक्षित, पूर्व ब्लाक प्रमुख बनारसीदास शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल सलाम एडवोकेट, मंगल सिंह राठौर, नवीन प्रकाश उपाध्याय, रमन प्रकाश जैन, अरूण गर्ग, ब्रजराज सिंह शिक्षण संस्थान की निदेशक अनुपमा शर्र्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता धमेंद्र शर्मा मौजूद रहे। संचालन नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने किया।
नगर निगम के वार्ड संख्या-31 से भाजपा की पार्षद डिंपल मिश्रा का बीएड का पेपर होने के कारण शपथ नहीं ले सकीं। शपथ के दौरान उनके पति व पूर्व सभासद सुनील मिश्रा मौजूद रहे। उन्होंनें मंच पर जाकर डीएम को जाकर इसकी जानकारी दी कि डिंपल परीक्षा देने गई हैं। डीएम ने डिंपल को बाद में शपथ दिलाने की बात कही।
नगर निगम वार्ड संख्या-69 के सपा से पार्षद बनें कासिम सिद्दीकी ने उर्दू में शपथ ली। उन्होंने मंच पर जाकर पहले ही खुद के उर्दू में शपथ लेने की जानकारी दे दी थी। मेयर नूतन राठौर ने सिर्फ शपथ की शुरुआत की इसके बाद खुद शपथ लेते गए।
नगर निगम के शपथ ग्रहण के दौरान मुस्लिम पार्षदों ने मंच से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। अधिकांश पार्षद खुद शपथ लेने के बाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ही मंच से उतरे।
नगर निगम के शपथ लेने वाले सभी पार्षदों से रजिस्टर में हस्ताक्षर कराए जा रहे थे। हस्ताक्षर करने के बाद पार्षदों के नीचे उतरते ही एई रमाशंकर राम, छकौड़ी लाल, जेपी बघेल व हरीमोहन के नेतृत्व में लगी टीम पार्षदों का स्वागत फूल मालाओं से कर रही थी।
नगर निगम वार्ड नौ से भाजपा पार्षद चुने प्रेमचंद्र शंखवार मंच पर पहुंचने के बाद शपथ का प्रारूप पहले ही पढ़ते गए और पहले ही शपथ ले ली। मेयर नूतन राठौर खुद रुक गई। शेष महिला पार्षदों के साथ चार पुरुष पार्षदों को बाद में ही शपथ दिलाई।