फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भगवान वराह ने मनुष्य को सत्य पथ का दिया संदेश: कमिश्नर

भगवान वराह ने मनुष्य को सत्य पथ का दिया संदेश: कमिश्नर

Mon, 27 Nov 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
भगवान वराह ने मनुष्य को सत्य पथ का दिया संदेश: कमिश्नर
कासगंज। अलीगढ़ मंडल के कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि सोरों सूकर क्षेत्र प्राचीन तीर्थस्थल है। यह भगवान वराह की पावन तीर्थ नगरी है। भगवान वराह ने यहां हृण्याक्ष राक्षस का वध करके मनुष्य को सत्य पथ पर चले का संदेश दिया था। कमिश्नर ने गंगा तट पर पूजा-अर्चना करके मार्गशीर्ष मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि सोरों तीर्थस्थल प्रचीन है। भगवान वराह की इस धरती पर संत तुलसीदास एवं साध्वी रत्नावली व अन्य विभूतियों ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी का विकास कराया जाएगा। एसपी सुनील कुमार सिंह ने मेला मार्गशीर्ष के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए मेले के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहने की जानकारी दी। उद्घाटन से पूर्व विद्वान आचार्यों ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कराया। गंगा लहरी का पाठ संपन्न हुआ। कमिश्नर ने मां गंगा की आरती उतारी। उद्घाटन के मौके पर हरिपदी गंगा का नजारा भी अद्भुत था। पूरा गंगा तट सतरंगी रोशनी से झिलमिलाया हुआ था। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज ने अतिथियों का स्वागत किया एवं आभार जताया। संचालन डा. राधाकृष्ण दीक्षित ने किया। विधायक सदर देवेंद्र राजपूत, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, मेला मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, उपेंद्र मिश्रा, सुरेश चंद्र पटियात, संपूर्णानंद भारद्वाज, आदित्य काकोरिया, रामेश्वर दयाल महेरे, श्रीकांत तिवारी आदि मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ही मेला मार्गशीर्ष की रौनक बढने लगी है।
विज्ञापन

----------------
मेले के मुख्य स्नान पर्व
- मार्गशीर्ष एकादशी प्रथम स्नान- 30 नवंबर
- मार्गशीर्ष द्वादशी स्नान- 1 दिसबंर
- नागा साधुओं का शाही स्नान- 2 दिसंबर
- पूर्णिमा स्नान पर्व- 3 दिसबंर
-----------
सुरक्षा के प्रबंध निर्धारित
सोरों। मेला मार्गशीर्ष में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित की गई है। वॉच टावर एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्नान पर्वों पर भीड़ को देखते हुए रिवर यूनिट की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed