{"_id":"5a072ddc4f1c1bf3538bc9c2","slug":"71510419932-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरा धमकाकर वोट मांगने पर उम्मीदवारी होगी निरस्त: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरा धमकाकर वोट मांगने पर उम्मीदवारी होगी निरस्त: डीएम
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
CHUNAV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी सिंह ने डिग्री कालेज गंजडुंडवारा के सभागार में नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा एवं नगर पंचायत पटियाली, भरगैन, सिढ़पुरा, सहावर, अमांपुर, मोहनपुर में चुनाव संबंधी बैठक की। मतदाताओं को डरा धमका कर या प्रलोभन देकर वोट मांगेंगे तो उम्मीदवारी तो निरस्त होगी। अधिक भीड़ वाले बूथों पर ड्रोन कैमरों से लगातार वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को लेखाजोखा नियमित रूप से उपलब्ध कराना होगा। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। मतदान दिवस पर घूंघट और पर्दानशीं महिलाओं की पहचान के लिए हर पोलिंग पार्टी में महिला कर्मी को भी रखा गया है। आदर्श चुनाव आचार संहिता तथा धारा 144 पालन करना अनिवार्य है। बिना अनुमति के कोई भी जुलूस, रैली, सभाओं का आयोजन न किया जाए। वोट प्राप्त करने के लिए जाति या सांप्रदायिक भावनाओं की अपील नहीं की जा सकती।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि आयोग के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। शराब का वितरण, घरों में शराब, असलाह इकट्ठा करने पर नुकसान उठाएंगे। लाइसेंसी शस्त्र थानों में जमा करा दें। झूठी अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम न्यायिक मनीष कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम पटियाली धीरेंद्र सिंह, एसडीएम सहावर, सीओ, थाना प्रभारी तथा बड़ी संख्या में प्रत्याशी उपस्थित रहे।