फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विभाग की सांठगांठ से चोरी हुआ एक लाख क्विंटल राशन

विभाग की सांठगांठ से चोरी हुआ एक लाख क्विंटल राशन

Wed, 01 Nov 2017 11:04 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
विभाग की सांठगांठ से चोरी हुआ एक लाख क्विंटल राशन
जलेसर में एफसीआई गोदाम की चेकिंग करते अधिकारी
जलेसर (एटा)। जिले में गरीबों के निवाले पर राशन माफिया लंबे समय से डाका डाल रहे हैं। नगर में हर महीने एक लाख क्विंटल सरकारी राशन की चोरी की जा रही थी। गोदाम पर डीलरों से शाम को राशन की खरीद की जाती थी। साथ ही डीलरों को हर बोरी में से दो-तीन किलो राशन कम दिया जाता था। बुधवार को अमर उजाला ने खुलासे के बाद पूरे मामले की पड़ताल की, तो पता चला कि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से पूरा खेल चलता था। वहीं कार्रवाई के बाद प्रशासन ने विभागीय अधिकारियों को बचाते हुए कोल्ड स्टोर स्वामी और व्यापारी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसे लेकर व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रशासन ने विपणन गोदाम से कैंटर में सरकारी राशन निकलते देख पीछा करते हुए माया कोल्ड से करीब दो हजार बोरी चावल और गेहूं पकड़ा था। इसे लेकर अमर उजाला ने पूरे खेल की पड़ताल की। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक राशन डीलर ने बताया कि गोदाम से जब राशन की निकासी होती है, तो हर बोरी में से दो से चार किलो राशन निकाल लिया जाता है। हजारों बैग के हिसाब से कई क्विंटल में राशन हो जाता है। इसके साथ ही डीलर गोदाम पर राशन को बेचते हैं। जब गोदाम पर बड़ी मात्रा में माल इकट्ठा हो जाता है, तो अल सुबह उसे कैंटर में लोड करके भेजा जाता है। मामले में खास बात यह है कि गोदाम नगर से करीब तीन किमी की दूरी पर बनाया गया है। इसके चलते बाहरी व्यक्तियों की नजर राशन चोरी पर नहीं पड़ती थी।
विज्ञापन


लोगों में जताया आक्रोश

प्रशासन की ओर से पूर्ति निरीक्षक रामशरन ने मामले में कोल्ड स्टोर स्वामी देवेंद्र वार्ष्णेय, व्यापारी राकेश गुप्ता, कोल्ड स्टोर के मुनीम हरिपाल, कैंटर चालक मानपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि गोदाम के अधिकारियों, ठेकेदार और दलालों के जरिए राशन निकला, तो दोषी अकेला व्यापारी क्यों? वहीं शीतगृह स्वामी ने कोल्ड स्टोर को किराए पर दिया था, तो कोल्ड स्टोर स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट क्यों हुई। पुलिस ने केन्टर चालक मानपाल एवं शीतगृह के मुनीम हरिपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

कहां से आया 200 क्विंटल अतिरिक्त राशन

बुधवार को विपणन गोदाम में मौजूद स्टॉक की जांच अपर जिलाधिकारी न्यायिक राम अरज यादव की मौजूदगी में हुई। इस दौरान करीब 200 क्विंटल राशन स्टॉक से अतिरिक्त पाया गया। मामले में गठित चार सदस्यीय टीम के सदस्य अधिकारियों ने स्टॉक की गिनती कराई।

अधिकारियों ने गोदाम के कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके साथ ही अतिरिक्त स्टॉक निकलने पर गोदाम के इंचार्ज नरेश चंद्र से जवाब मांगा गया। पूछताछ में पता चला कि गोदाम में राशन माफिया राजेश यादव, मुन्ना यादव, रिंकू यादव की मदद से पूरा खेल होता था।


जांच अधिकारियों ने डीएम से कार्रवाई की संस्तुति की है। एडीएम न्यायिक रामअरज यादव, डीएसओ उमेश चंद्र मिश्रा, डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा शर्मा, मंडी समिति सचिव अशोक सोलंकी, मंडी समिति सचिव अवागढ दिलीप सिंह, तहसीलदार जलेसर विजय कुमार छत्रपति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed