फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   तेल माफिया मनोज गोयल के भतीजे ने मांगी लाखों की चौथ

तेल माफिया मनोज गोयल के भतीजे ने मांगी लाखों की चौथ

Mon, 21 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
तेल माफिया मनोज गोयल के भतीजे ने मांगी लाखों की  चौथ
demo - फोटो : demo
मथुरा। 100 करोड़ की तेल चोरी के मास्टरमाइंड मनोज गोयल के भतीजे रोहित गोयल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक कारोबारी से लाखों की चौथ मांगी है। पीड़ित ने थाना हाईवे में तेल माफिया के भतीजे व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



फरवरी 2017 में 100 करोड़ की तेल चोरी का खुलासा हुआ था। पुलिस ने तेल माफिया मनोज गोयल, तरविंदरजीत सिंह, रामहरि, कुलदीप पाठक एवं रवि उर्फ रविंदर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जुलाई में क्राइम ब्रांच ने 11 तेल चोरों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें तेल माफिया मनोज गोयल के भतीजे रोहित गोयल, सुरेश प्रधान, देवू, कृष्णा, विष्णु एवं गोपाल को तेल चोरी में शामिल करते हुए देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाला बताया। रविवार को थाना हाईवे में एटीवी के पीछे पुष्प बिहार कालोनी निवासी राजपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 18 अगस्त को न्यू आगरा के पुष्पाजंलि निवासी रोहित गोयल, राया के भंकरपुर बसैला निवासी विष्णु एवं राया के अयेरा निवासी गोपाल शर्मा आए। इन तीनों ने लाखों रुपये की चौथ मांगी। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। यह तीनों पुलिस की मुखबिरी का भी आरोप लगा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद तिवारी ने बताया कि जल्द ही तीनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन




फिर से सक्रिय हो गया तेल माफियाओं का नेटवर्क
मथुरा। कुछ दिन की खामोशी के बाद तेल माफियाओं का नेटवर्क फिर से सक्रिय हो गया है। इन लोगों ने तेल चोरी के लिए हाथ पैर मारने शुरू कर दिए हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed