फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   7-Year-Old Girl Goes Missing While Playing Outside Home in Agra

UP: घर के बाहर खेलते वक्त लापता हुई सात साल की बच्ची...रातभर चला सर्च ऑपरेशन, 26 घंटे बाद तालाब में मिली लाश

Wed, 17 Dec 2025 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Dec 2025 12:50 PM IST
सार

आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेलते वक्त बच्ची लापता हो गई। पुलिस की टीमें गठित कर बालिका की खोजबीन शुरू की गई। रातभर खोजबीन के बाद भी बालिका का कुछ पता नहीं चला। बुधवार को बच्ची का शव तालाब में मिला।

विज्ञापन
7-Year-Old Girl Goes Missing While Playing Outside Home in Agra
बच्ची की तलाश जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शमसाबाद के गांव गढ़ी में मंगलवार को घर के सामने खेलते समय 6 वर्षीय मूक-बधिर बालिका लापता हो गई थी। रातभर परिजन और पुलिस की टीमें खोजबीन में जुटी रहीं। ड्रोन कैमरों की भी मदद ली गई। बाद में बालिका के तालाब में डूबने की आशंका पर तलाश की गई। करीब 26 घंटे बाद बालिका का शव गांव के ही मिल गया। वह तालाब तक कैसे पहुंची? इसकी जांच की जा रही है। आशंका है कि वह खेलते हुए तालाब किनारे पहुंची होगी। पैर फिसलने की वजह से गिर गई। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी सत्य प्रकाश शर्मा की बेटी अनु मूक-बधिर थी। परिजन के मुताबिक, मंगलवार को दोपहर 3 बजे वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी लापता हो गई। देर तक उसके नजर नहीं आने पर परिजन तलाश में लगे गए। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो घबरा गए। अनहोकी की आशंका पर पुलिस को जानकारी दी। गांव के लोग भी उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। बालिका के लापता होने की खबर लगते ही मौके पर डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल, एसीपी गिरीश कुमार आसपास के थानों की पुलिस के साथ जुटे।
विज्ञापन


पुलिस की टीमें गठित कर बालिका की खोजबीन शुरू की गई। रातभर खोजबीन के बाद भी बालिका का कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह डॉग स्क्वैड को भी बुलाया गया। खोजी कुत्ते के घर के पीछे करीब 100 मीटर दूर स्थित तालाब के आसपास ही घूमने से पुलिस अधिकारियों को बालिका के तालाब में डूबने की आशंका हुई। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों को तालाब में खोजबीन के लिए लगाया गया। साथ ही पीएसी के भी गोताखोर बुलाए गए। इसके अलावा तालाब को खाली करने के लिए आठ पंपिंग सेट लगाकर चालू किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल एवं एसीपी गिरीश कुमार कैंप किए हुए थे। करीब 26 घंटे की मशक्कत के बाद शाम पांच बजे बजे तालाब से बालिका का शव मिला। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि खेलते समय बालिका के तालाब में डूबने की आशंका है। पैर फिसलने से हादसा हुआ होगा। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही प्रकरण की जांच की जा रही है। वहीं गांव वाले भी हादसा मान रहे हैं।


मां का रो-रोकर बुरा हाल
सत्य प्रकाश के तीन बच्चे दो बेटियों और एक बेटे में अनु तीसरे नंबर की थी। सत्य प्रकाश किसान हैं। बेटी की मौत से परिवार में मातम छा गया। मां रूबी बेटी को बार-बार पुकारते हुए बेहोश हो जा रही थी। परिवार और गांव की महिलाएं उन्हें संभाल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed