{"_id":"61312a9c8ebc3e31e62f7c7c","slug":"7-teams-will-prepare-the-university-for-inspection-of-naac-team-agra-city-news-agr50611676","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक टीम के लिए निरीक्षण विश्वविद्यालय को तैयार करेंगी सात टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैक टीम के लिए निरीक्षण विश्वविद्यालय को तैयार करेंगी सात टीमें
विज्ञापन
आगरा। विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में बैठक करते कुलपति। संवाद
- फोटो : Agra City
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की बैठक बृहस्पतिवार को प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में बृहस्पति भवन में हुई। प्रभारी कुलपति ने कहा कि अगले वर्ष प्रस्तावित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के निरीक्षण के लिए अभी से तैयारियों में जुटना होगा और विश्वविद्यालय को मानकों के अनुरूप तैयार करना होगा। इसके लिए सात टीमें बनाई गईं।
पाठ्यक्रम के विविध पहलुओं और उनके सुदृढ़ीकरण के लिए प्रो. अनिल वर्मा व प्रो. मनु प्रताप को नामित किया गया। शिक्षण में नवाचार सीखने की प्रवृत्ति और मूल्यांकन प्रक्रिया का विवरण तैयार करने की जिम्मेदारी प्रो. प्रदीप श्रीधर और जैसवार गौतम को दी गई। शोध और उसमें नवाचार के विभिन्न आयामों के अध्ययन और उसके उच्चीकरण के लिए प्रो. संजीव कुमार व प्रो. बीपी सिंह को नामित किया गया। आधारभूत संरचना और सीखने के संसाधन के वितरण और उसमें नवोन्मेष की जिम्मेदारी प्रो. पीके सिंह व प्रो. वीके सारस्वत को दी गई है।
छात्र सहयोग और उनकी प्रगति आख्या तैयार करने के लिए प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. लवकुश मिश्रा व प्रो. अनिल गुप्ता को नामित किया गया है। प्रशासन, नेतृत्व और प्रबंधन के संबंध में विश्वविद्यालय की स्थिति का मूल्यांकन प्रो. अजय तनेजा और सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह करेंगे। संस्थान के मूल्य और उसकी ओर से किए गए सर्वोत्तम कार्यों का वितरण तैयार करने की जिम्मेदारी प्रो. विनीता सिंह और प्रो. अचला गक्खड़ को दी गई है।
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि विभागों और संस्थानों की ओर से किए गए उच्च अकादमिक कार्यों के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर आगामी बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, वित्त अधिकारी एके सिंह, प्रो. अजय तनेजा, प्रो. अनिल वर्मा, प्रो. विनीता सिंह, प्रो. प्रदीप श्रीधर, प्रो. पीके सिंह, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. वीके सारस्वत, प्रो. मनु प्रताप, प्रो. बीपी सिंह, प्रो. लवकुश मिश्रा, प्रो. अनिल गुप्ता, डॉ. एसपी सिंह व डॉ. जैसवार गौतम मौजूद रहे।
सभी राज्य विश्वविद्यालय को कुलाधिपति/राज्यपाल की अध्यक्षता में राजभवन के प्रज्ञा कक्ष में नैक रेटिंग का प्रस्तुतीकरण देना है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को एक अक्तूबर को सुबह 11 बजे प्रस्तुतीकरण देना है। विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी के सदस्य सचिव प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि वह इसकी तैयारी अभी से कर रहे हैं।