फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   नागा साधुओं के करतबों ने मोहा मन

नागा साधुओं के करतबों ने मोहा मन

Thu, 20 Dec 2018 10:48 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नागा साधुओं के करतबों ने मोहा मन
Naga Sadhu
सोरों (कासगंज)। गुरुवार को तीर्थनगरी के लोग एवं श्रद्धालु नागा साधुओं के हैरतअंगेज करतब देख आश्चर्यचकित रह गए। देशभर से आए नागा साधुओं ने तुलसी नगरी में स्याही शोभायात्रा निकालकर कला कौशल का प्रदर्शन किया। करतब दिखाते हुए हरिपदी गंगाघाट पहुंचे साधुओं ने स्नान किया। साधुओं का प्रदर्शन देखने के लिए कस्बे में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

शोभायात्रा में नागा साधुओं के अतिरिक्त विभिन्न अखाड़ों के साधु भी शामिल रहे। शोभायात्रा तीर्थनगरी के बाशिंदों एवं दूर दराज से पहुंचने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। तीर्थनगरी में मौजूदा समय में देश के विभिन्न स्थलों से करीब 14 अखाड़ों के साधुओं के अलावा स्थानीय नागा साधुओं ने भी कला कौशल का प्रदर्शन किया। साधुओं का अनूठा संगम गुरुवार को हरिपदी के घाटों पर देखने को मिला। नागालैंड आश्रम से नागा साधुओं की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में अखाड़ों के प्रमुख महंत विराजमान थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा योग मार्ग, लहरा रोड, बड़ा बाजार, कछला गेट, रामसिंहपुरा, कटरा बाजार, चंदन चौक, मेला रोड क्षेत्र में होती हुई हरिपदी घाट पहुंची। जहां नागा साधुओं ने सामूहिक शाही स्नान किया। शोभायात्रा में नगाड़े, घंटे, घड़ियाल, दुंदुभी बजाई गई। साधुओं ने हाथों में त्रिशूल, तलवार, फरसा थमाए रखा। इन्हीं शस्त्रों से करतब किया। शोभायात्रा श्री शंभू पंच दशनाम आवाहन सरकार गणपति के अखाड़े के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा में जूना अखाड़ा व निरंजनी अखाड़ा, अटल अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा, श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा, वैष्णव चर्तुसंप्रदाय, खड़ग दर्शन संप्रदाय एवं नागालैंड अखाड़े के साधु शामिल रहे। शोभायात्रा में चल रहे साधुओं को जगह जगह स्वागत कर मिष्ठान खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है परंपरा
कासगंज। नागालैंड अखाड़े के महंत सीताराम तिवारी बताते हैं कि करीब 20 वर्ष पूर्व सोरों के ब्रह्मलीन नागा साधु महंत सेवागिरि द्वारा पूरे भारतवर्ष के नागा साधुओं के अखाड़ों पर जाकर उन्हें एक मंच पर लाकर तीर्थनगरी में हर वर्ष मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पर शाही जुलूस एवं शाही स्नान की परंपरा डाली। तभी से यह परंपरा लगातार जारी है।
जगह जगह स्वागत, बांटा गया दूध, हलवा
सोरों। मार्गशीर्ष अमृत कुंभ के अवसर पर नागा साधू एवं संतों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का पुरोहितों ने जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं और पुरोहितों ने हलवा, दूध भी वितरित किया। कई जगह शिविर लगाए गए थे। पुरोहित चमन ऋषि, सीताराम दुबे, सुनील तिवारी, लालाराम, रामलोटा, निखिल तिवारी, विकास निर्भय, शिवम, निखिल जोशी, सचिन महेरे ने नागा साधुओं की सेवा की।
बाल नागा साधू बने आकर्षण का केंद्र
सोरों। शोभायात्रा में बाल नागा साधू आकर्षण का केंद्र बने। गले में माला, हाथों में त्रिशूल लिए बाल नागा साधू करतब दिखाते नजर आए। शोभायात्रा में करीब 10 बाल नागा साधुओं ने कला का प्रदर्शन किया।

पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान
सोरों। सीओ गवेंद्र गौतम के नेतृत्व में सोरों पुलिस ने शोभायात्रा की सुरक्षा की कमान संभाली। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह, पीएसी बल के साथ शोभायात्रा के साथ कस्बे भर में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed