फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पावन अजोम कुंड की बदहाली पर छलके श्रद्धालुओं के आंसू

पावन अजोम कुंड की बदहाली पर छलके श्रद्धालुओं के आंसू

Mon, 19 Nov 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पावन अजोम कुंड की बदहाली पर छलके श्रद्धालुओं के  आंसू
औंछा (मैनपुरी)। पावन अजोम कुंड की बदहाली देकर स्नान करने आए श्रद्धालुओं के आंसू छलक उठे। कभी ये कुंड में भरे पानी से उठती लहरें लोगों को आकर्षित करती थीं। आज गंदगी और जलकुंभी ही इस कुंड का भविष्य बन गई है। देवोत्थान एकादशी पर कुंड में स्नान करने आए लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन


औंछा में च्यवन ऋषि आश्रम के पीछे अजोम कुंड बना हुआ है। ये कुंड 62 बीघा में फैला हुआ है। ऐसी मान्यता है कि इस कुंड में ही च्यवन ऋषि ने च्यवनप्राश का निर्माण किया था। तब से यहां लोग कुंड में स्नान करने के लिए आते हैं। एक मान्यता के अनुसार कुंड में स्नान करने से सभी प्रकार के त्वचा रोग सही हो जाते हैं। इस बार भी देवोत्थान एकादशी पर दूर-दूर से लोग अजोम कुंड में स्नान करने के लिए आए थे।
विज्ञापन


कुंड की बदहाली देख वे लोग निराश होकर बिना स्नान किए ही लौट गए। हाल ये है कि अजोम कुंड को गंदगी ने अपने कब्जे में लिया है। पूरे कुंड पर जहां जलकुंभी का कब्जा है तो वहीं किनारे पर पॉलिथीन व गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। किसी ने भी इसे साफ कराना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे धीरे-धीरे लोगों की आस्था का एक केंद्र दम तोड़ता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने कुंड की सफाई कराकर उसका जीर्णोद्धार कराने की मांग की है। मांग करने वालों में रतनेश कुमार, विजयपाल सिंह, विवेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुमित, गौरव, विवेक, कमल मिश्रा, आशू यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed