फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   हरियाणा की पुलिस ने सराफ के यहां दी दबिश

हरियाणा की पुलिस ने सराफ के यहां दी दबिश

Mon, 19 Nov 2018 08:27 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा की पुलिस ने सराफ के यहां दी दबिश
डैमो
कोसीकलां (मथुरा)। हरियाणा पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़े एक आरोपी को लेकर सराफा व्यवसायी के यहां दबिश दी। हरियाणा पुलिस की कार्रवाई से भड़के सराफा व्यवसायियों ने हंगामा किया। मौके पर इलाका पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर फरीदाबाद जनपद की पुलिस एक आरोपी को लेकर एक सराफा व्यवसायी की दुकान पर पहुंची। पुलिसकर्मियों का कहना था कि आरोपी सराफा व्यवसायी के यहां चोरी का कुछ सामान बेच गया है, जिसे बरामद करने के लिए वह यहां आए हैं। उधर व्यवसायी का कहना था कि आरोपी पर सामान की खरीदारी के कुछ रुपये उधार होने के कारण उसके एवज में वह सामान बेच गया था, जो कि अभी रखा हुआ है। अगर आरोपी उसके रुपये देगा तो सामान वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस ने व्यवसायी पर दबाव बनाना शुरू किया तो वहां काफी व्यवसायी एकत्रित हो गए। व्यवसायियों ने इलाका पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलने पर सिटी इंचार्ज विपिन कुमार वहां पहुंच गए। व्यवसायी की बात सुनकर हरियाणा पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, व्यापारियों का कहना था कि हरियाणा पुलिस का आरोपी को पकड़कर दुकानदारों को परेशान करने का नियम सा बन गया है, जब मन करता है, तभी वे दुकानदारों को परेशान करते हैं। इंस्पेक्टर अमित कुमार का कहना है कि हरियाणा पुलिस ने थाने में आकर कोई आमद दर्ज नहीं कराई, वे सीधे ही व्यवसायी के यहां पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed