{"_id":"5bbb6a01867a55282f1e9476","slug":"61539009025-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण का मुद्दा कोर्ट में विचाराधीन: रीता बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण का मुद्दा कोर्ट में विचाराधीन: रीता बहुगुणा
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। राम मंदिर के निर्माण का मुद्दा कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में मंदिर निर्माण सरकार के हाथों में नहीं लेकिन अयोध्या का विकास करना अब हमारे ही हाथों में है। उत्तर प्रदेश सरकार वहां के पर्यटन मानचित्र को सुधारनेे के लिए लगातार प्रयासरत है।
सोमवार को चैतन्य विहार स्थित संदीपनी मुनि स्कूल में पहुंचीं प्रदेश की महिला विकास एवं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने राम मंदिर निर्माण पर सरकार के नजरिए से जुड़े सवाल को टालते हुए यह बात कही।
तीर्थनगरी वृंदावन में आने वाले पर्यटकों से अभद्रता करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास से जुड़े विषयों पर संज्ञान लेने के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है। वे तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर परिषद के सीईओ से बात करेंगी। उन्होंने संदीपनी मुनि स्कूल के बच्चों और वहां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य से चल रही गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे यहां की गतिविधियों पर एक टेलीफिल्म का भी निर्माण कराएंगी।
विज्ञापन
इससे पहले मंत्री गीता बहुगुणा जोशी के स्कूल पहुंचने पर छात्राओं ने स्वागत किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने योगा, मयूर नृत्य और कत्थक नृत्य का प्रदर्शन किया। रूपा रघुनाथ दास, नीरज सहगल, राधिका, सीमंत शर्मा, राजेश सिंह, योगेश शर्मा अमित उपस्थित थे।