{"_id":"5bb3b41e867a55013a6c5aff","slug":"61538503710-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तंत्र-मंत्र’ से पुलिस ‘तंत्र’ को मात देने में लगे माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तंत्र-मंत्र’ से पुलिस ‘तंत्र’ को मात देने में लगे माफिया
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अवैध शराब कारोबार में लगे माफिया अब पुलिस की पकड़ से बचने के लिए तांत्रिक की शरण में पहुंच गए हैं। माल को मंगाने से पहले अब तंत्र मंत्र का सहारा ले रहे हैं। माल के मंगाने के लिए दिन, तारीख और समय भी तांत्रिक ही बता रहा है। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस को उसकी तलाश के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी अजय शंकर राय ने अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चला रखा है। इनामी घोषित करने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई लगातार जारी है। मगर इन सब के बीच शराब माफिया बच निकलने का एक अंधविश्वास का सहारा ले रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शराब कारोबारी अब माल मंगाने से पहले एक तांत्रिक की शरण में जाते हैं।
उसके बताए दिन, तारीख और समय पर ही माल मंगाया जा रहा है। बाबा दावा करता है कि उसके बताए गए समय पर पुलिस की मार से बच जाओगे। जब इस दावा करने वाले बाबा की कारस्तानी एसपी के कानों तक पहुंची तो उन्होंने स्वाट टीम को बाबा के पीछे लगा दिया। अब स्वाट टीम बाबा के शराब माफिया को दिए जा रहे पुलिस से बचाओ आशीर्वाद के पीछे की असल वजह का पता लगाने में जुट गई है।