{"_id":"5ba1264c867a557ed1018f63","slug":"61537287756-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित दो अधिकारियों ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित दो अधिकारियों ने मांगा स्पष्टीकरण
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
समाध्ाान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/कुरावली। तहसील कुरावली में संपूर्ण समाधान दिवस से गैरहाजिर महाप्रबंधक उद्योग, परियोजना अधिकारी डूडा से डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने मंडी सचिव का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम प्रदीप कुमार ने एसडीएम कुरावली से कहा कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता स्वयं परखें। गांव के संपत्ति रजिस्टर बनाकर प्रत्येक गांव में खेल का मैदान आरक्षित किया जाए। ग्रामीण अंचलों से आए 47 फरियादियों की शिकायतों पर पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
डीएम ने बसुरा सुल्तानपुर निवासी नेपाल सिंह, सरनाथ सिंह, धीरसिंह, नगला ऊसर निवासी भरत सिंह, खिचौली निवासी संजय सिंह को खरीफ फसल के लिए चना बीज की मिनीकिट दी। कृषि यंत्र अनुदान योजना में पुन्नू पुरा निवासी नेपाल सिंह, बरौलिया निवासी महेंद्र सिंह को चारा काटने की मशीन पर 2500 रुपये की अनुदान राशि के सांकेतिक चेक दिए। कोकदा निवासी कृषक आराम सिंह को रोटावेटर अनुदान 44000 रुपया, रमपुरा निवासी सरनाम सिंह को रोटावेटर अनुदान 42500 रुपया, बीकापुर निवासी उदयवीर सिंह को सोलर पंप के लिए 1.88 लाख रुपया की अनुदान राशि के प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान कई गांव के ग्रामीणों ने कोटा डीलरों की शिकायत कीं।
एसपी अजय शंकर राय ने पुलिस, प्रभारी सीडीओ सुरेश चंद्र मिश्र ने विकास से संबंधित शिकायतें सुनीं। एसडीएम कुरावली शिवप्रसाद, सीएमओ डॉक्टर एके पांडेय, डीडीओ जेएन कुरील, डीपीआरओ यतेंद्र सिंह, कृषि अधिकारी गगनदीप, बीएसए विजय प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, डीआईओएस सर्वेश कुमार, तहसीलदार कुरावली प्रमोद कुमार, खंड विकास अधिकारी कुरावली उज्ज्वल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायतें
खिरनाकलां निवासी अनीता देवी ने आम रास्ते पर जानवर बांधने, महाजनान निवासी कमला देवी ने दबंगों का निर्माण कार्य रोकने, महादेवा जगतपुर निवासी राम बेटी ने विद्युत कनेक्शन का लोड कम कराने, कुनपुरा निवासी वीरवती ने राशन दिलाने, राजेपुर निवासी रामसिंह ने नलकूप विभाग से बोरिंग के लिए सामान दिलाने, बिछवां निवासी सूरजमुखी ने विधवा पेंशन दिलाने की मांग की।