{"_id":"5b4e26e54f1c1b4e748b572d","slug":"61531848421-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधाकुंड स्टेशन पर श्रद्धालुओं को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधाकुंड स्टेशन पर श्रद्धालुओं को होगी परेशानी
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
डैमो
राधाकुंड (मथुरा)। गिरिराज परिक्रमा के लिए राधाकुंड रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्टेशन पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।
गुरु पूर्णिमा मेले पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गिरिराज परिक्रमा करने पहुंचेंगे। राधाकुंड रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों का हर दिन आवागमन रहेगा, लेकिन रेलवे स्टेशन पर न तो टिकट काउंटर की कोई व्यवस्था है और न ही जरूरी सेवाएं उपलब्ध हैं। स्टेशन पर टिनशेड भी नहीं है, बरसात होने पर श्रद्धालु यहां भीगेंगे।
स्टेशन पर पीने के पानी, शौचालय और पंखों की भी व्यवस्था नहीं है। गुरु पूर्णिमा मेले को शुरू होने में चंद दिन ही बचे हैं। मुख्य मार्ग से रेलवे स्टेशन संपर्क मार्ग की स्थिति काफी खराब है। रेलवे अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
राधाकुंड रेलवे स्टेशन प्रबंधक वासुदेव गौतम का कहना है कि टिकट काउंटर का कार्य जारी है। गुरु पूर्णिमा मेले से पूर्व इसे पूरा करा दिया जाएगा। अन्य जरूरी सेवाओं की जानकारी नियमानुसार रेलवे प्रशासन को भेजी जा चुकी है।