{"_id":"5b3669d54f1c1b95598b6bb2","slug":"61530292693-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियावगंज। गृह क्लेश से तंग आकर एक महिला ने स्टेशन पर ही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
रिंकी (28) पत्नी रामे निवासी थानागांव दरियावगंज का परिवार में किसी बात पर झगड़ा हो गया। वह रूठ कर दरियावगंज स्टेशन पर पहुंची। वह काफी देर से स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार करने लगी । जैसे ही स्टेशन पर गोरखपुर अहमदाबाद एक्सपे्रस ट्रेन पहुंची महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे महिला का शरीर कई हिस्सों में कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी के चालक ने इसके बाद तुरंत गाड़ी को रोक दिया। महिला के आत्महत्या कर लेने की घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर जीआरपी भी स्टेशन पहुंच गई। महिला की शिनाख्त हो जाने पर परिवारीजनों को सूचना दी गई। सूचना पर परिवारीजन मौके पर आ गए। महिला का शव देखकर चीत्कार मच गया। िमिहला के दो बेटे हैं। जिनमें बड़ा बेटा 8 साल का तथा छोटा बेटा 6 साल का है। जीआरपी ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।