{"_id":"5b0825734f1c1bac6e8b47de","slug":"61527260531-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में आग से लाखों के जूते-चप्पल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में आग से लाखों के जूते-चप्पल राख
Updated Fri, 25 May 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दरेसी रोड पर हिंदुस्तान होटल के पीछे मेवाती मोहल्ले में जूता-चप्पलों से भरे गोदाम में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग अनहोनी की आशंका भयभीत दिखे। गोदाम में लगी आग का धुआं काफी दूर तक दिखा। शार्ट सर्किट से लगी आग से करीब 35 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अगिभनशमन की दमकलों ने ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। एसएसपी समेत चार थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया।
थाना गोविंदनगर के मेवाती मोहल्ला निवासी साबिर कबाड़िया का गोदाम किराए पर मनोपुरा निवासी तैय्यब पुत्र चांद ने ले रखा है। डीगगेट पर आजाद मार्केट में जूते-चप्पल के थोक की दुकान करते हैं। शुक्रवार को गोदाम में लगी आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में खलबली मच गई।
अगिभनशमन की दमकलों ने आग पर ढाई घंटे में काबू पाया। मौके पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी के अलावा चार थानों का फोर्स भी पहुंच गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। कारोबारी की मानें तो आग से 35 लाख रुपये के जूते-चप्पल जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन
ईद के चलते चार दिन पहले गोदाम में जूते-चप्पलों को भंडारण किया था। आग गोदाम के पास लगे रिलायंस के टावर से उठी चिंगारी से लगी है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि आग से लाखों रुपये के जूते-चप्पल जलकर राख हुए हैं।
ठेकेदार के मकान में आग से लाखों का सामान जला
मथुरा। चौकी कृष्णानगर की द्वारिकापुरी कालोनी में ठेकेदार योगेश चौधरी के मकान में भी लगी आग से बाइक और सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची अगिभनशमन की दमकल ने आग पर काबू पाया। पुलिस की मानें तो लाखों रुपये का आग लगने से नुकसान हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी।