{"_id":"5afd91044f1c1bdf408b6072","slug":"61526567172-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण राणा को भगोड़ा घोषित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण राणा को भगोड़ा घोषित किया
Updated Thu, 17 May 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्लाट और फ्लैट की एवज में 500 करोड़ रुपये लेकर फरार कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। 15 हजार रुपये के इनामी को पकड़ने के लिए फरह पुलिस दबिश दे रही है, पर अभी तक केवल नाकामी ही हाथ लगी है। राणा के जल्द गिरफ्त में होने का दावा पुलिस कर रही है।
हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान के राज्यों में चिटफंड के कार्यालय खोलकर कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा ने पहले लोगों में घुसपैठ बनाई। इन चिटफंड कार्यालयों के एजेंटों के माध्यम से फ्लैट और प्लाट में निवेशकों से मोटी रकम निवेश कराई।
लालच चुरमुरा पर हाईवे के सहारे खाली पड़ी जमीन का दिया गया। शुरुआत में राणा ने प्लाट काटकर और फ्लैट बनाकर निवेशकों को झांसे में लिया। निवेशकों की एकत्रित हुई करीब 500 करोड़ रुपये की मोटी रकम लेकर राणा साल 2016 में फरार हो गया।
विज्ञापन
उसकेे बाद आजतक उसका सुराग पुलिस और खुफिया विभाग तक नहीं निकाल सका। राणा के खिलाफ थाना हाईवे और फरह में करीब 44 फर्जीवाड़े के मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। जल्द ही फरार जालसाज पुलिस की गिरफ्त में होगा।