फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   खूब पिएं पानी, जानलेवा हो सकती है लू

खूब पिएं पानी, जानलेवा हो सकती है लू

Mon, 07 May 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खूब  पिएं पानी, जानलेवा हो सकती है लू
summer - फोटो : demo pic
एटा। स्वास्थ्य विभाग ने लू (हीट वेव) से बचाव की सलाह दी है। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी ने रोकथाम की एडवाइजरी जारी की है। स्कूलों में इसकी जानकारी बच्चों को देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डा. लोकमन सिंह ने बताया कि किसी स्थान का तापमान लगातार तीन तक तीन डिग्री या पांच दिनों तक पांच डिग्री अधिक हो जाए तो वह क्षेत्र लू के प्रकोप में आ जाता है। इसके चलते शरीर की स्वाभाविक कार्य प्रणाली प्रभावित होती है। इससे मौत तक हो सकती है।
विज्ञापन


 इन बातों का रखें ध्यान
1. ऐसे मौसम में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए।
2. हल्के रंग के पसीना सोखने वाले कपड़े पहनें।
3. धूप में निकलने पर चश्मे, छाता, टोपी आदि का प्रयोग करें।
4. देर तक खुले में रहने पर सिर व चेहरा ढकें।
5. यात्रा करते समय हर जगह का पानी न पिएं, संभव हो तो पानी साथ रखें।
6. शरीर में पानी की मात्रा कम न हो इसके लिए ओआरएस, घर में बने लस्सी, नीबू पानी आदि पीते रहें।
7. घरों व कमरों को ठंडा रखने का प्रयास करें।

तापमान बढ़ते ही हवाएं भी गर्म हो जाती हैं। इस जानलेवा मौसम से बचाव जरूरी है। ऐसा मौसम बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए संवेदनशील हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---डॉ निर्मल कुमार जैन, फिजीशियन, पूर्व जिला अध्यक्ष आईएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed