{"_id":"5aad5dc84f1c1b91778b604b","slug":"61521311176-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दरोगा भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दरोगा भी घायल
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शनिवार की तड़के करीब तीन बजे छाता के अकबरपुर में पुलिस और स्वाट टीम की बदमाश से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में एक दरोगा भी गोली लगने से घायल बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण के रिश्तेदार पूर्व प्रधान सरमन सिंह की हत्या में शामिल रहा है। बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम था।
छाता कोतवाली के गांव गौंहारी निवासी पूर्व प्रधान चौधरी सरमन सिंह की 13 जनवरी की देर शाम दौताना फार्म हाउस से घर लौटते वक्त हाईवे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश से शनिवार तड़के अकबरपुर के समीप स्वाट टीम और छाता पुलिस का सामना हो गया। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। एक गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी और वह वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मुठभेड़ में दरोगा रोहित कुमार भी गोली लगने से घायल हुए हैं।
एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि कोतवाली प्रभारी प्रमोद पवार और स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने मुठभेड़ में गोहारी निवासी राधाचरण को पकड़ा है। मुठभेड़ में बदमाश और दरोगा को गोली लगी है। बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल और बाइक बरामद हुई है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने पुलिस टीम को इनाम दिया है।
विज्ञापन
पकड़े जा चुके हैं पांच हत्यारोपी
मथुरा। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण के रिश्तेदार की हत्या में शामिल सतीराम, मनोज, प्रदीप, अशोक, राधाचरण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या में शामिल कर्मवीर पहले से ही जेल में है। अब पुलिस को एक हत्यारोपी धर्मवीर की तलाश है।