{"_id":"5aaa80954f1c1bbf088b55fc","slug":"61521123477-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर चैनपुर में जमीन कब्जे की जांच करेंगे तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर चैनपुर में जमीन कब्जे की जांच करेंगे तहसीलदार
Updated Thu, 15 Mar 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सदर तहसील के गांव शाहपुर चैनपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की 80 एकड़ जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। राजनीतिक संरक्षण के कारण प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसे लेकर ग्रामीण वटवृक्ष के नीचे धरनारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर चैनपुर में 80 एकड़ जमीन ग्राम पंचायत की है। इस जमीन को चंद लोगों ने कब्जा लिया है। बंजर में दर्ज इस जमीन पर खेती की जा रही है। इसी जमीन को लेकर पिछले कई माह से विवाद बना हुआ है। इसमें लेखपाल और ग्राम प्रधान के बीच मारपीट भी हो चुकी है। इस जमीन को लेकर लेखपाल सबसे अधिक आरोपों के घेरे में है।
आरोप भी गंभीर लग रहे हैं। इसमें सत्ताधारी दल से जुड़े एक बड़े नेता का नाम भी आरोपों में सामने आ रहा है। इस पूरे मामले में प्रशासन की उदासीनता को देखते हुए ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय स्थित वटवृक्ष के नीचे धरना शुरू कर दिया है। एसडीएम सदर क्रांतिशेखर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच तहसीलदार सदर को सौंपी है। तीन दिन पहले ही ग्रामीणों ने शिकायत और संबंधित प्रपत्र सौंपे हैं। जांच में थोड़ा वक्त तो लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन