फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   हाथरस का गुलाल होली पर करेगा धमाल

हाथरस का गुलाल होली पर करेगा धमाल

Thu, 22 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
हाथरस का गुलाल होली पर करेगा धमाल
holi
एटा। हाथरस के रंग और गुलाल से होली पर धमाल होगा। होली का रंग बाजार में छाने लगा है। थोक व्यापारियों के यहां डीलरों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार हर्बल और नेचुरल रंगों की डिमांड ज्यादा है। साथ ही होली पर चीन के रंग-गुलाल का बहिष्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रंगों के पर्व के लिए बाजार सज चुका है। अभी पिचकारी, हॉरेबल मास्क (डरावने मुखौटे) रंग, अबीर व गुलाल की थोक में खरीदारी चल रही है। बाजार में हाथरस के प्रसिद्ध गुलाल और रंग की खूब मांग है। गुणवत्ता के साथ देशी उत्पादकों ने सस्ता गुलाल, रंग व अबीर बाजार में उतार दिया है। इसके साथ ही हाथरस के ब्रांडेड रंग लोगों की पहली पसंद हैं। कारोबारी दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार रंगों के दाम में कोई उछाल नहीं आया है। बाजार पर मंदी का असर नजर आ रहा है। लोग हर्बल होली को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन


होली के साथ मनेगी दिवाली
होली पर्व पर दिवाली भी मनेगी। बाजार में खास तरह का रंग भरा पटाखा आ गया है। कलर फिल पटाखे को खरीदने के लिए युवाओं में क्रेज है। रंग भरे चटाई बम भी बाजार में आ गए हैं। विक्रेता नितिन बताते हैं कि कलर फिल पटाखा बाजार में आया है। इसको जलाने के बाद पटाखे में से गुलाल हवा में उड़ता है। युवाओं में इस पटाखे को खरीदने के दीवाने हैं। इसके साथ स्प्रे और देशी कलर की भी खूब मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोरेमॉन लाया पिचकारी
त्योहार के लेकर बाजार में विभिन्न तरीके की पिचकारियां भी आई हैं। अंब्रेला, डोरेमॉन, छोटा भीम समेत तमाम रंग बिरंगी पिचकारियों को डीलर खरीद रहे हैं। बच्चे भी बड़ी पिचकारियों को खरीदने में उत्साह दिखाते हैं।

नहीं चाहिए मेड इन चाइना
इस बार कारोबारी चीन के माल से तौबा कर रहे हैं। रंग व्यापारी अभिषेक कहते हैं कि चीन के रंग-गुलाल बाजार में नहीं हैं। डीलर भी इसकी मांग नहीं कर रहे। ग्राहकों ने समझ लिया है कि चीन का माल सस्ता हो सकता है, मगर लाभदायक नहीं है।


सजने लगे चिप्स, पापड़ के फड़
होली त्योहार को लेकर बाजार में चिप्स और पापड़ के फड़ सजना शुरू हो चुके हैं। बाजार में दुकानदार चिप्स, पापड़, कचरी, सेव, साबूदाना पापड़ की बिक्री कर रहे हैं। इनकी कीमत 50 रुपये से लेकर 200 किलो तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed