{"_id":"5a07360a4f1c1b8d698bace0","slug":"61510422026-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी/ करहल। जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को करहल तथा कोसमा क्षेत्र में दो और मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। दोनों का आगरा में उपचार कराया जा रहा है।
डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या पिछले दो माह में 100 से अधिक पहुंच गई है। जबकि पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। कस्बा करहल निवासी एबीआरसी श्रीचंद्र यादव में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। उन्हें उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।
वहीं कोसमा क्षेत्र के गांव नगला खुशाली निवासी संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह राही में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। उनका आगरा से उपचार चल रहा है। जनपद में लगातार मिल रहे डेंगू के मरीजों से लोगों में हड़कंप है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग किसी भी कीमत पर जनपद में डेंगू मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
नगर के कचहरी रोड निवासी एक जांच केंद्र के संचालक ने बताया कि जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पैथोलॉजी संचालकों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे रिपोर्ट में डेंगू न लिखें। लेकिन वे लोग मरीजों को गुमराह नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में मरीज आगरा और सैफई में डेंगू से पीड़ित होने पर उपचार ले रहे हैं।
सीएमओ डॉ अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद में वायरल का प्रकोप है। वायरल में भी प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। किसी भी जांच केंद्र पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जा रहा है। जहां से भी डेंगू के मरीजों की सूचना मिल रही है वहां टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। टीम द्वारा अभी तक उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट में डेंगू नहीं वल्कि वायरल मिला है।