{"_id":"62c9c472375ec21876200ee8","slug":"6-devotees-of-the-district-are-trapped-in-pantcharani-sheshnag-camp-mainpuri-news-agr5396293139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बर्फानी के दर्शन के इंतजार में बीच में रुके हैं श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बर्फानी के दर्शन के इंतजार में बीच में रुके हैं श्रद्धालु
विज्ञापन
मैनपुरी। बादल फटने से अमरनाथ यात्रा बीच में रुक गई है। जिले से बड़ी संख्या में भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गए। इनमें अधिकांश लौट आए हैं, जबकि कुछ अभी भी वहां फंसे हुए हैं। यह विभिन्न कैंप में रुके हैं और सुरक्षित हैं। जिले से पहले जत्थे में गए 55 लोग चार दिन पहले लौट चुके हैं वहीं 16 ने बृहस्पतिवार को वापसी शुरू कर दी।
बादल फटने के कारण अमरनाथा यात्रा रोक दी गई है। इसी के चलते मैनपुरी से गए छह यात्री बीच में रुके हुए हैं। इसमें रवि प्रकाश पलिया, बीना पलिया, प्रभात पलिया और योगेंद्र कुमार अमरनाथ गुफा से तीन किलोमीटर दूर पंचतरणी कैंप में रुके हुए हैं। उन्होंने अपनी फोटो भेजी है। वे कैंप में सुरक्षित हैं और अपनों से संपर्क में हैं। फोन पर बताया कि वे बाबा के दर्शन कर जल्द ही लौटेंगे। वहीं अमरनाथ गुफा से 15 किलोमीटर की दूरी पर शेषनाग कैंप में भी जिले के दो यात्री रुके हुए हैं। इनमें रजत चौहान और ऋषभ गुप्ता शामिल हैं। वे भी सकुशल हैं और यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। परिजन और लोग यात्रियों के सकुशल लौटने की कामना कर रहे हैं।
विवादित स्टेट्स लगाने पर रिपोर्ट दर्ज
बेवर। नवीगंज निवासी युवक द्वारा व्हाट्सअप पर अमरनाथ में बादल फटने की घटना को लेकर विवादित स्टेट्स लगाया। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने युवक के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं भड़काने के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नवीगंज निवासी संकल्प चौहान ने बताया कि गांव निवासी अर्पित शाक्य ने अमरनाथ यात्रियों के साथ बादल फटने की घटना के बाद विवादित स्टे्टस लगाया। इसमें हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपशब्द व विवादित टिप्पणी की गई। मारे गए यात्रियों का मजाक उड़ाते हुए पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया गया। जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। संवाद