फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   56 percent of the youth in the state's population should take advantage of employment opportunities.

Agra: युवाओं के लिए शुरू हो रहे नए स्किल डेवलपमेंट पाठ्यक्रम, इस तरह मिलेगा लाभ

Sun, 18 Feb 2024 09:14 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 18 Feb 2024 09:14 AM IST
सार

युवाओं के लिए नए स्किल डेवलपमेंट पाठ्यक्रम आईआईटी कानपुर की मदद से शुरू किए जाएंगे। मशीन लर्निंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी व साइबर सिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों में युवाओं को पारंगत करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
56 percent of the youth in the state's population should take advantage of employment opportunities.
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की आबादी 24 करोड़ है। इसमें 56 फीसदी युवा शामिल हैं। युवाओं को अपने कौशल का विकास कर सरकार की योजनाओं और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। ये बातें शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान में प्रदेश सरकार के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की पूर्व संध्या पर कही गईं। 
विज्ञापन


संस्थान में उद्यम अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त आईएफएस सीएल मणिकांत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है। सबसे ज्यादा 16 फीसदी लोन उत्तर प्रदेश को दिया गया है, इससे पहले उद्योग अधिक होने से महाराष्ट्र को सर्वाधिक लोन मिलता था। देश का 40 फीसदी एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में है। देश के कुल निर्यात में से 72 प्रतिशत भागीदारी इसी प्रदेश से है। प्रदेश में 11 हजार से ज्यादा स्टार्टअप क्रियाशील हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. राजेश प्रकाश ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए नए स्किल डेवलपमेंट पाठ्यक्रम आईआईटी कानपुर की मदद से शुरू करने जा रही है। मशीन लर्निंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी व साइबर सिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों में युवाओं को पारंगत करने के लिए प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. ब्रजेश रावत ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। विवि के कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार ने धन्यवाद दिया। अतिथियों में मथुरा के नगरायुक्त शशांक चौधरी, विवि के कंप्यूटर सेंटर के हेड प्रो. अनिल गुप्ता रहे। संचालन डाॅ. रूचिरा प्रसाद ने किया। डाॅ. एसके जैन, डाॅ. आशुतोष द्विवेदी की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed