{"_id":"671d284f7f5dd469c004507d","slug":"54-thousand-rupees-were-deducted-from-the-account-as-soon-as-the-link-was-opened-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126222-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लिंक खोलते ही खाते से कटे 54 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लिंक खोलते ही खाते से कटे 54 हजार रुपये
Sat, 26 Oct 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
बेवर। त्योहार के नजदीक आते ही साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। मोहल्ला पुराना बाजार निवासी एक युवक के व्हाट्सएप पर हेल्थ बीमा का एक लिंक आया। जैसे ही युवक ने उसे खोला तो खाते से 54 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने थाने पहुंच कर तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुराना बाजार काजीटोला निवासी शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर रहे हैं। शुक्रवार की शाम को वह घर पर थे। तभी मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को हेल्थ बीमा कराने की बात कही। बीमार के काफी फायदे गिनाते हुए कहा कि उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज रहा है। इस लिंक को खोलने के बाद आप आवेदन कर सकते हैं। साइबर ठग के झांसे में आए शिव कुमार ने जैसे ही उक्त लिंक को खोला। इसके कुछ ही देर में खाते से 54 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। मैसेज देखते ही युवक के होश उड़ गए। उसने थाने पहुंच कर तहरीर दी और साथ हुई घटना की पूरी जानकारी दी। शिकायत को स्थानीय पुलिस ने साइबर थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा है।