फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   54 school vehicles running on roads without fitness

बिना फिटनेश के सड़कों पर दौड़ रहे 54 स्कूली वाहन

Mon, 04 Jul 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
54 school vehicles running on roads without fitness
कासगंज। परिवहन विभाग से बिना फिटनेश कराएं 54 से अधिक स्कूली वाहन बच्चों को बैठाकर सड़कों पर दौड़ रहे है। ऐसे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई के लिए एक सप्ताह की नोटिस दिया है। गर्मियों की छुट्टी में एक माह तक स्कूल बंद थे, इस दौरान स्कूल संचालक वाहनों का फिटनेश कराने को लेकर गंभीर नहीं हुए।
विज्ञापन

स्कूली वाहनों के पलटने एवं हादसे का शिकार होने के बाद परिवहन विभाग अभियान चलाता है। लेकिन समय बीतने के साथ ही मामला ठंडा पड़ जाता है। जिले में 127 से अधिक वाहन बच्च्चों को लेकर सड़कों पर दौड़ रहे है। इसमें तकरीबन 54 का फिटनेश ही नहीं है। स्कूल खुलते ही परिवहन विभाग ने अभियान चलाने के लिए कमर कस लिया है। स्कूलों वाहनों पर गौर किया जाए तो वह सीट से अधिक संख्या में बच्चों को बैठाकर सड़कों पर दौड़ लगा रहे है।
विज्ञापन

विद्यालयों की यह लापरवाही कभी भी खतरा बन सकती है। परिवहन विभाग के द्वारा फिटनेस न कराने पर वाहनों का पंजीयन निलंबन कर दिया था। इसके साथ ही स्कूल संचालकों को वाहनों की फिटनेस कराने के लिए ग्रीष्मावकाश का समय दिया था, लेकिन इसका भी कोई असर स्कूल संचालकों पर नहीं पड़ा है। ग्रीष्मावकाश समाप्त हो चुके हैं। स्कूल खुले हुए भी चार दिन का समय हो चुका है, लेकिन संचालकों ने वाहनों के फिटनेस की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। विभाग ने विद्यालयों की इस लापरवाही को गंभीरता से लिया है। संचालकों को एक सप्ताह में फिटनेस कराने का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed