{"_id":"5ccdba28bdec22075b0bf02b","slug":"51556986408-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया: छटीकरा पर रोके जाएंगे भारी वाहन, अधिकारियों ने निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया: छटीकरा पर रोके जाएंगे भारी वाहन, अधिकारियों ने निरीक्षण किया
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। अक्षय तृतीया पर्व पर श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर शनिवार को एसपी सिटी व सीओ ने मोहन बाग में बैठक कर सेवायतों से विचार-विमर्श किया। साथ ही उन्होंने वृद्ध एवं असहाय लोगों के लिए नो पार्किंग जोन में ऑटो चलाए जाने की व्यवस्था कराने की बात कही। उन्होंने पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह व सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी ने शनिवार को वृंदावन में अक्षय तृतीया पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे के रास्ते आने वाले वाहन पानीगांव की ओर पुल के समीप ही पार्किंग में रोक दिए जाएंगे, वहीं भारी वाहन छटीकरा से अंदर प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
छोटे वाहनों को रुक्मिणी विहार पार्किंग तक आने की सुविधा होगी। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए एक मार्ग निकास का और एक मार्ग प्रवेश का होगा। मार्ग में जगह-जगह जूता घर बनवाए जाएंगे। इस दौरान सेवायतों ने भी अपने सुझाव दिए।