फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से बस में लगी भीषण आग

एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से बस में लगी भीषण आग

Sat, 27 Apr 2019 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से बस में लगी भीषण आग
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना बलदेव क्षेत्र में शनिवार को तड़के टायर फटने से बस में भीषण आग लग गई। बस में बैठे 50 यात्रियों ने जैसे-तैसे बस से कूद कर जान बचाई। अफरातफरी में यात्रियों का सामान बस में ही रह गया, जो जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 130 पर सिद्धार्थ नगर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के साथ ही बस में आग लग गई। आग लगती देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोई खिड़की से कूदा तो कोई शीशा तोड़ कर नीचे कूदा। अफरातफरी के माहौल में बस में सवार 50 यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई। मगर उनका सामान बस में ही जल गया।
विज्ञापन
br>
हादसे की सूचना पर पहुंचे टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने फायर ब्रिगेड बुलाई। दमकलकर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल गई। आग इतनी भीषण थी कि आधे घंटे में ही पूरी बस जल कर राख हो गई। टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि बस आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही थी। बस की स्पीड अधिक होने पर टायर फट गया और उसके बाद आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली को जाने वाली सभी सवारियों को दूसरी बस में बैठा कर दिल्ली भेजा है। जली हुई बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया गया। चालक और परिचालक का कोई पता नहीं चल सका। कुछ यात्रियों का कहना था कि चालक-परिचालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed