{"_id":"5cbc9d41bdec22145b21033e","slug":"51555864897-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल परीक्षा में बैठे 1641 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल परीक्षा में बैठे 1641 परीक्षार्थी
विज्ञापन
सैनिक स्कूल
- फोटो : amar ujala demo
मैनपुरी। नगर के दो केंद्रों पर सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित कराई गई। परीक्षा के दौरान 1882 परीक्षार्थियों में से 211 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल व आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
दोनों ही केंद्रों पर विग कमांडर जसकरन सिंह, केंद्र व्यवस्थापक डॉ. किरन सौजिया, सैनिक स्कूल सुजानपुर थीरा हिमांचल प्रदेश के प्रधानाचार्य जसकरन सिंह, सैनिक स्कूल मैनपुरी के प्रधानाचार्य प्रनव नागर, डीआईओएस सर्वेश कुमार विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक यादव आदि की निगरानी में परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा के दौरान आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पर 409 परीक्षार्थियों में से 367 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
जबकि 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल अकेडमी में पंजीकृत 1443 परीक्षार्थियों में से 1274 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं, 169 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित की गई। परीक्षा छूटने के समय कुरावली रोड पर जाम के हालत रहे। चुनाव के चलते विद्यालय प्रबंधतंत्र को सुरक्षा व्यवस्था स्वयं ही संभालनी पड़ी।