{"_id":"5cb8ab75bdec22147163cd26","slug":"51555606389-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे से घर में पड़े टिनशेड में आया करंट, दो महिलाएं झुलसी, एक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभे से घर में पड़े टिनशेड में आया करंट, दो महिलाएं झुलसी, एक मौत
विज्ञापन
मैनपुरी-कुसमरा। क्षेत्र के गांव नगला जसी में घर में पड़े टीनशेड में करंट आने से दो महिलाएं झुलस गईं। एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुरुवार की सुबह नगला जसी निवासी प्रमोद यादव की 23 वर्षीय पत्नी प्रीति घर का कार्य कर रही थी। परिजनों के अनुसार इसी दौरान विद्युत पोल से टिनशेड में करंट आ गया। घर के कामकाज में लगी प्रीति करंट की चपेट में आ गईं।
बचाने के प्रयास में पड़ोस में रहने वालीं सुनीता देवी पत्नी मनोज यादव भी करंट की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान प्रीति की मौत हो गई। वहीं सुनीता का उपचार चल रहा था। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया।