फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सांड़ के हमले से किसान की मौत, पत्नी घायल

सांड़ के हमले से किसान की मौत, पत्नी घायल

Sat, 13 Apr 2019 10:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
सांड़ के हमले से किसान की मौत, पत्नी घायल
OX
पटियाली। नगला बख्शी में सांड़ के हमले में किसान की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

किसान पान सिंह अपनी पत्नी उमेदा देवी के साथ खेत से गेहूं की कटाई करके वापस लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े, लेकिन सांड़ ने उनको नहीं छोड़ा और उनके ऊपर कई प्रहार कर दिए। साथ में मौजूद उनकी पत्नी ने सांड़ पर हंसिए से प्रहार कर अपने पति को बचाने का प्रयास किया तो सांड़ ने उन पर भी हमला बोल दिया, जिससे वह भी घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद सांड़ को भगाया। आनन फानन में किसान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर लेखपाल सुनील सिंह भी मौके पर आ गए । उन्होंने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी। तहसीलदार ने तिमराज सिंह ने बताया कि नियमानुसार किसान के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
बेसहारा गाय व सांड़ के हमले में हुई मौत
10 अक्तूबर 2018 दरियावगंज क्षेत्र में सांड़ के हमले में किसान की मौत
1 नवबंर 2018 को सुन्नगढ़ी में गाय के हमले में घायल ग्रामीण की एक सप्ताह बाद मौत हो गई।
6 दिसंबर 2018 को अमापुर के मुनीनगर में में सांड़ के हमले में एक युवक की जान चली गई थी।
13 जनवी को ढोलना के घिनौना में एक ग्रामीण सांड़ के हमले में गंभीर घायल हो गया।
25 जनवरी को कल्यानपुर में सांड़ के हमले में घायल युवक की मौत हो गई।
5 मार्च सिकंदरपुर वैश्य में सांड़ के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई।
09 अप्रैल को नगला सितावी में सांड़ के हमले से किसान की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed