फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   चार लाख की सुपारी देकर कराई थी खटका की हत्या

चार लाख की सुपारी देकर कराई थी खटका की हत्या

Tue, 06 Nov 2018 10:14 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
चार लाख की सुपारी देकर कराई थी खटका की हत्या
चार लाख की सुपारी देकर कराई थी खटका की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कासगंज/सोरों। सोरों के रेडीमेड कारोबारी सतीश उर्फ खटका की हत्या चार लाख रुपये देकर कराई गई थी। पुलिस ने मामले में दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में शूटरों ने घटना की पृष्ठभूमि सट्टे के कारोबार से होनी बताई है। हत्यारों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

विगत 10 अक्तूबर को सोरों के मेला ग्राउंड में बाइक सवारों ने रेडीमेड कारोबारी सतीश उर्फ खटका को गोली मारकर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर कस्बे के हरिकांत पुत्र उपेंद्र व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी हरिकांत को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में पाया कि हत्या शूटरों से कराई गई थी। इसके बाद पुलिस शूटरों की तलाश में जुट गई। मंगलवार सुबह सोरों के कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने सूचना पर तोलकपुर चुंगी करू आवारा रोड से दो शूटर अंकित पसनावत उर्फ कारे और राहुल चौधरी निवासीगण मोहल्ला दीक्षितान थाना सोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हरिकांत और सतीश उर्फ खटका के बीच सट्टे की खाईबाड़ी को लेकर विवाद था। शूटर अंकित उर्फ कारे हरिकांत के साथ सट्टे का कारोबार करने लगा। खटका कारोबार में आड़े आया तो हरिकांत से विवाद हो गया। वहीं हत्या से दो महीने पहले हरिकांत को खटका ने बाजार में पीटा था। इसके बाद ही हरिकांत ने बदले की योजना बना ली। एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि शूटरों के मुताबिक हरिकांत ने 4 लाख रुपये की सुपारी देकर सतीश उर्फ खटका की हत्या कराई थी। एसपी का कहना है कि खटका की हत्या के बाद दोनों शूटर बाइक से फरार होकर मथुरा पहुंचे और वहां फरारी काटने के लिए उज्जैन चले गए थे। चोरी छिपे दिवाली मनाने और सुपारी के रुपये लेने वे सोरों आए थेे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed