फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सौ स्कूलों की मान्यता पर तलवार, पांच प्रधानाचार्यों का रोका वेतन

सौ स्कूलों की मान्यता पर तलवार, पांच प्रधानाचार्यों का रोका वेतन

Fri, 05 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
सौ स्कूलों की मान्यता पर तलवार, पांच प्रधानाचार्यों का रोका वेतन
प्राथमिक विद्यालय उमरिया
कासगंज। स्कूलों में विज्ञान की प्रतिभाओं को तराशने में रुचि नहीं लेने पर सौ स्कूलों की मान्यता खतरें में है। वहीं पांच दस्कूलों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने को निर्देश जारी किए गए हैं। इलाहाबाद के अधिकारी भी जिले में समीक्षा के लिए पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जिला में 227 माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में विज्ञान की प्रतिभाओं को निखारने के लिए विज्ञान क्लब के माध्यम से समय-समय पर प्रतियोगिताएं की जाती हैं। इंस्पायर योजना सहित कई योजनाओं के तहत विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर विज्ञान के क्षेत्र में प्रेरित भी किया जाता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर विज्ञान की शिक्षा को स्कूलों में प्राथमिकता देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद जिले में सौ से अधिक स्कूलों का प्रबंधन विज्ञान के क्षेत्र में बिल्कुल भी रुचि नहीं ले रहा है। बार बार चेतावनी देने के बावजूद भी नतीजा नहीं मिलने पर शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिला के सौ वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता प्रत्याहरण का अंतिम नोटिस भेजा है। वहीं सहायता प्राप्त पांच स्कूलों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। इधर, इलाहाबाद से विज्ञान क्लब के नोडल अधिकारी के रूप में दो अफसर कासगंज में पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से जानकारी जुटाकर विज्ञान के क्षेत्र में किए गए कार्यों की समीक्षा की है और लापरवाह स्कूलों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इनका रोका वेतन
कासगंज। लापरवाही पर महेंद्र इंटर कॉलेज गढ़ी, सुभाष इंटर कॉलेज नौगांव, जनता इंटर कॉलेज भनुपुरा, सार्वजनिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाबूपुर खुशकरी के प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बार बार स्कूलों को नोटिस दिए गए लेकिन तमाम स्कूल लापरवाही करते रहे। इस पर शासन के निर्देशानुसार डीआईओएस ने लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई की है।
जयंत गुप्ता, जिला समन्वयक विज्ञान क्लब।

सुधार नहीं तो होगी कार्रवाई: मिश्रा
कासगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संदर्भदाता एवं वैज्ञानिक प्रमोद मिश्रा ने जिले में विज्ञान संबंधी कार्यों में रुचि नहीं ले रहे विद्यालयों की जांच शुरू की है। उन्होंने कहा कि वे दो-तीन दिन जिले में रहकर विज्ञान संबंधी कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ विद्यालयों ने बेहतर कार्य भी किए हैं और उन्हें प्रोत्साहित कराया जाएगा। वहीं लापरवाह विद्यालय की जानकारी विज्ञान क्लब से कर सूचना शासन को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों में तार्किक शक्ति का तेजी से विकास होता है। ऐसे में विज्ञान के प्रति स्कूलों को जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed