फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ताजमहल से किया स्वच्छता सेवा अभियान का आगाज

ताजमहल से स्वच्छता सेवा अभियान का आगाज, एससी आयोग के अध्यक्ष ने लगाया झाड़ू

Sat, 15 Sep 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 15 Sep 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल से किया स्वच्छता सेवा अभियान का आगाज
स्वच्छता सेवा अभियान का आगाज - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में स्वच्छता सेवा अभियान चलाया जा रहा है। आगरा में शनिवार को एससी आयोग के अध्यक्ष सांसद रामशंकर कठेरिया ने ताजमहल के पश्चिमी गेट से अभियान का आगाज किया।
विज्ञापन


रामशंकर कठेरिया ने उसी स्थल से अभियान का आगाज किया था जहां पिछले वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई की थी। पश्चिमी गेट पार्किंग में सुबह कार्यकर्ता पहुंचे। सांसद और अन्य नेताओं ने सफाई के नाम पर पहले तो खानापूर्ति की लेकिन जब भीड़ में से टीका टिप्पणी होने लगी तो गंभीरता से सफाई की।
विज्ञापन


सांसद कठेरिया ने अपने हाथ से नाली में पड़े कूड़े को निकाला। पार्किंग से लेकर पश्चिमी गेट की टिकट खिड़की तक सफाई की गई। अभियान में विधायक डा. जीएस धर्मेश, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, अनिल चौधरी, मनीष गौतम, शरद चौहान, शोभाराम राठौर, मोहन सिंह लोधी, राधिका अग्रवाल, गुड्डू राठौर, जगदीश पचौरी, अश्वनी वशिष्ठ, संजीव चौबे, हेमंत भोजवानी, रश्मि सिंह, भानु महाजन, भरत शर्मा, बाबी वर्मा, दिनेश अगरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता की दिलाई शपथ

उधर, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने स्वच्छता की शपथ ग्रहण करवाई। ओडीएफ घोषित हो चुकीं 153 ग्राम पंचायतों के स्वच्छाग्राहियों को पांच हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।

इस मौके पर सीडीओ ने गांवों में स्वच्छता के महत्व को प्रसारित करने में पंचायतीराज विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही प्रधान, बीडीसी सदस्य और स्वच्छाग्राही की भूमिका पर रोशनी डाली। बताया कि दो अक्टूबर तक स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाएं। प्रत्येक व्यक्ति इस मुहिम से जुड़े और श्रमदान करे। शौचालयों का निर्माण करवाएं। अगले एक पखवाड़े में हर ब्लाक में जीओ टैगिंग को अस्सी फीसदी तक करें।

उन्होंने शौचालयों का प्रयोग करने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा, ताकि खुले में शौच के अभिशाप से मुक्ति मिल सके। इस मौके पर पंचायतीराज अधिकारी जगदीशराम गौतम, खंड विकास अधिकारी, प्रधान और स्वच्छाग्राही मौजूद रहे।

कैंट स्टेशन पर सफाई 

आगरा कैंट स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई। आगरा रेल मंडल में पखवाड़े की शुरुआत प्रभात फेरी से की गई। इसमें मंडल रेल प्रबंधक रंजन यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक डीके सिंह, सीनियर डीसीएम आशुतोष सिंह, डीसीएम डॉ. संचित त्यागी समेत अन्य अधिकारियों ने फेरी निकालकर रेलवे कालोनियों में भ्रमण किया और स्वच्छता का संदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed