{"_id":"5b3fa84a4f1c1b91288b4f99","slug":"51530898506-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड लोन घोटाला: पांच और खातों में निकला नकली सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड लोन घोटाला: पांच और खातों में निकला नकली सोना
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
कई अन्य खातों से भी मिला नकली सोना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज।
सिढ़पुरा की केनरा बैंक के गोल्ड लोन घोटाले में लगातार खातों में नकली सोना मिल रहा है। शुक्रवार को बैंक शाखा में गोल्ड लोन के 10 खातों की जांच पड़ताल की गई जिसमें 5 खातों में नकली सोना पाया गया। अब तक 100 खातों की जांच की जा चुकी है। 62 खातों की जांच और होनी है। जांच पूरी होने के बाद ही घोटाले की सही स्थिति सामने आ सकेगी।
बैंक के गोल्ड लोन खातों के सोने की जांच में लगातार नकली सोने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 100 खातों की जांच में 40 खातों में नकली सोना मिल चुका है। केनरा बैंक शाखा के प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि सौ खातों की जांच हो गई है। शेष खातों की जांच भी जारी है। सभी खाताधारकों को जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं।
जैसे-जैसे खाताधारक बैंक में पहुंच रहे हैं। उनके खातों की जांच हो रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की जांच में 5 खातों में नकली सोना मिला है। इस मामले को लेकर पीड़ित खाताधारक लगातार जांच एजेंसियों के यहां शिकायतें कर रहे हैं। सीबीआई सहित अन्य जांच एजेंसियों को शिकायत भेज दी गई है, लेकिन किसी अन्य एजेंसी द्वारा अभी जांच करने के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस अभ्ीा तक घोटाले के आरोपी वैल्युअर राहुल देव को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
पीड़ित खाताधारकों में जांच की धीमी गति होने के कारण असंतोष है। पीड़ित गोल्ड लोन खाताधारक भी राहुल देव को तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।